Instagram Rich List 2021 : इंस्ट्राग्राम रिचलिस्ट में शामिल हुई प्रियंका चोपड़ा, जानिए एक पोस्ट की कमाई 

 | 

इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से सेलेब्स जमकर कमाई करते हैं।  हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 सभी के सामने आई है।  यह लिस्ट हर साल रिलीज की जाती है, जिसमें सेलेब्स, स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज और उन लोगों के नाम शामिल होते हैं जो प्रमोशनल पोस्ट करने की काफी मोटी रकम लेते हैं।  ये लिस्ट इंस्टाग्राम पर प्रमोशनल पोस्ट के लिए कौन कितना ज्यादा चार्ज करता है इस आधार परबनायीं जाती हैं ।  इस लिस्ट में इस साल केवल 2 इंडियंस ही अपनी जगह बना पाए हैं।  आपको बता दें कि इन 2 इंडियन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) और क्रिकेटर विराट कोहली (virat kohli) के नाम शामिल हैं । पिछले साल प्रियंका इस लिस्ट में 19वें पायदान पर थीं जो फिसलकर 27 पर आ गईं हैं। 

ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक के बाद एक चीजें हासिल कर रही हैं,टॉप 30 में प्रियंका ने 27वें नंबर पर हैं। लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर कई प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर रही हैं।  बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। प्रियंका की हर पोस्ट खूब वायरल होती है। खबरों के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा हर पोस्ट के तीन करोड़ चार्ज करती हैं।  ऐप पर कोई भी प्रमोशनल पोस्ट करने के लिए इन्हें इतनी मोटी रकम मिलती है। बता दें, जून 2012 को प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। प्रियंका ने अपनी एक मुस्कुराती हुई तस्वीर से इस प्लेटफॉर्म पर शुरुआत की थी। इसके साथ ही प्रियंका ने कैप्शन दिया था- हैप्पी टू बी हियर। प्रियंका चोपड़ा का इंस्टाग्राम हैंडल @priyankachopra है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपने रेस्टोरेंट की तस्वीर पोस्ट की थी। प्रियंका ने न्यूयॉर्क में कुछ समय पहले भारतीय रेस्टोरेंट खोला है और इसको नाम दिया है सोना। गौरतलब है कि विदेश में भारतीय स्वाद और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए प्रियंका की काफी तारीफ भी हुई थी। हाल ही में प्रियंका पहली बार अपने इस रेस्टोरेंट में पहुंचीं वहां उन्होंने गोलगप्पे के मजे लिए।

प्रियंका से ज्यादा कमाते हैं विराट कोहली
विराट कोहली एकलौते क्रिकेटर हैं, जिनका नाम टॉप 30 में आया है।  पिछले साल यह 23वें स्थान पर थे। इस बार इन्होंने प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ते हुए 19वां स्थान प्राप्त किया है। यह एक प्रमोशनल पोस्ट करने के पांच करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।  इनके सोशल मीडिया पर 164 मिलियन फॉलोअर्स हैं।  इस लिस्ट में टॉप पर फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो हैं। इनके 295 मिलियन फॉलोअर्स हैं और एक प्रमोशनल पोस्ट के 11 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। 

 

WhatsApp Group Join Now