दिव्या खोसला कुमार अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान हुईं घायल

मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार को हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोट लग गई।
 | 
मुंबई, 15 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्देशक दिव्या खोसला कुमार को हाल ही में अपने आगामी प्रोजेक्ट की शूटिंग के दौरान चोट लग गई।

दिव्या लोहे की ग्रिल से जा टकराईं, जिससे उनके एक गाल की हड्डी में गंभीर चोट लगी।

अभिनेत्री इस समय यूके में हैं, हालांकि आगे बढ़ने और अपने काम को पूरा करने के लिए संकल्पित हैं।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और कैप्शन में लिखा : मेरे आगामी प्रोजेक्ट के लिए एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान मैं बुरी तरह से घायल हो गई। लेकिन शो चलता रहना चाहिए। आप सभी के आशीर्वाद और हीलिंग एनर्जी की जरूरत है।

दिव्या के पास यारियां 2 भी है।

--आईएएनएस

एसजीके

WhatsApp Group Join Now