हल्द्वानी- कल बंद होगा प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा, इन हॉट सीटों पर रहेगी भाजपा-कांग्रेस की नजर

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- निकाय चुनाव का प्रचार शुक्रवार देर शाम समाप्त हो गया। जिसके बाद शनिवार को प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर वोट मांगे। निकाय चुनाव में सबसे बड़ा दगल हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए है। जहां भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सपा इन दोनों को पछाडऩे के लिए
 | 
हल्द्वानी- कल बंद होगा प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा, इन हॉट सीटों पर रहेगी भाजपा-कांग्रेस की नजर

हल्द्वानी-न्यूज टुडे नेटवर्क- निकाय चुनाव का प्रचार शुक्रवार देर शाम समाप्त हो गया। जिसके बाद शनिवार को प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर वोट मांगे। निकाय चुनाव में सबसे बड़ा दगल हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए है। जहां भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। सपा इन दोनों को पछाडऩे के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। कल निकाय चुनाव के लिए मतदान होगा। जिसके बाद मतपेटियों में प्रत्याशियों की किस्मत बंद हो जायेगी। वही मतदान के बाद पेटियां 20 नवंबर को खुलेंगी। कुमाऊं में हल्द्वानी के बाद रुद्रपुर सबसे बड़ी हॉट सीट है। जिन पर कुमाऊं भर लोगों की नजर है। वहीं भाजपा और कांग्रेस इन सीटों पर हर संभव जीत दर्ज करना चाहते है। जिसके लिए उन्होंने जीतोड़ मेहनत भी की है।

हल्द्वानी- कल बंद होगा प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा, इन हॉट सीटों पर रहेगी भाजपा-कांग्रेस की नजर

पहली नजर हल्द्वानी सीट पर

निकाय चुनाव में कुमाऊं का सबसे बड़ा दंगल हल्द्वानी नगर निगम में चल रहा है। यहां भाजपा और कांग्रेस के बड़े दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी डा.जोगेन्द्र रौतेला के लिए बड़ी चुनौती अपने ताज को बरकरार रखना है। भाजपा किसी भी हाल में यह सीट खोना नहीं चाहती है। वहीं कांग्र्रेस मेयर पद के प्रत्याशी स़ुमित हृदयेश को अपनी पहली जीत का इंतेजार है। सुमित पहली बार नगर निगम के चुनाव में कूदे है। इसमें जीत के लिए उन्होंने अपना पूरा जोर लगाया है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का विधानसभा क्षेत्र होने से भाजपा भी हर कदम फूंक-फूंककर चल रही है।

हल्द्वानी- कल बंद होगा प्रत्याशियों के किस्मत का पिटारा, इन हॉट सीटों पर रहेगी भाजपा-कांग्रेस की नजर

दूसरी हॉट सीट है रुद्रपुर

हल्द्वानी नगर निगम के बाद दूसरी सबसे बड़ी हॉट सीट रुद्रपुर नगर निगम में है। जिस पर सबकी नजर है। टिकट के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों में बागियों ने अपना गुस्सा दिखाया। जिसके बाद कई बागियों की घर वापसी हो गई। जबकि कई बागी दूसरी पार्टी में शामिल हो गये। जिसके बाद रुद्रपुर नगर निगम में मुकाबला दिलचस्प हो गया। इस सीट के लिए भी हल्द्वानी की तरह भाजपा और कांग्रेस में रस्साकसी का खेल चल रहा है। रुद्रपुर मेें कांग्रेस और भाजपा के कई दिग्गजों की शाख दांव पर है।