Eid-ul-Fitr 2020: कल हुआ चांद का दीदार, आज मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का चांद देखा गया है। चांद देखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कल चांद नजर आने के बाद जामा मस्जिद (Jama Masjid) ने आज यानी 25 मई को ईद मनाने का फरमान जारी किया है। ईद-उल-फितर को लेकर लोगों के
 | 
Eid-ul-Fitr 2020: कल हुआ चांद का दीदार, आज मनाई जाएगी पूरे देश में ईद

रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में ईद-उल-फितर (Eid-ul-Fitr) का चांद देखा गया है। चांद देखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। कल चांद नजर आने के बाद जामा मस्जिद (Jama Masjid) ने आज यानी 25 मई को ईद मनाने का फरमान जारी किया है।
Eid-ul-Fitr 2020: कल हुआ चांद का दीदार, आज मनाई जाएगी पूरे देश में ईद
ईद-उल-फितर को लेकर लोगों के अंदर बहुत उत्साह है। लेकिन देश में कोरोना वायरस (Corona virus) के संक्रमण पर नियंत्रण लगाने के लिए लॉकडाउन (lockdown) जारी है। जिस कारण देश में मस्जिदों समेत तमाम धार्मिक स्थल बंद है। इसलिए लॉकडाउन के कारण इस बार ईद थोड़ी फीकी नजर आ रही है।

लॉकडाउन को देखते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं ने लोगों से घर पर ही ईद की नमाज अदा करने का आग्रह किया है। प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरुओं ने रविवार को लोगों से अपील की कि वे ईद मनाते समय सामाजिक मेलजोल से दूरी (social distancing) के नियम पर अमल के साथ-साथ लॉकडाउन नियमों का पालन करें।