ई कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा बदलेगा अपना लोगो,जानिए यह हैं वजह……

न्यूज टूडे नेटवर्क। ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने महिलाओं के लिये अशोभनीय होने की एक शिकायत के बाद अपना लोगो बदल लिया है। मुंबई की एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि मिंत्रा का लोगो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और उनका अपमान करता है।उन्होंने मिंत्रा के खिलाफ दिसंबर 2020 में
 | 
ई कॉमर्स वेबसाइट मिंत्रा बदलेगा अपना लोगो,जानिए यह हैं वजह……

न्यूज टूडे नेटवर्क। ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने महिलाओं के लिये अशोभनीय होने की एक शिकायत के बाद अपना लोगो बदल लिया है। मुंबई की एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता ने आरोप लगाया था कि मिंत्रा का लोगो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है और उनका अपमान करता है।उन्होंने मिंत्रा के खिलाफ दिसंबर 2020 में शिकायत की थी। उन्होंने इस मामले को बहुत सारे फोरम और सोशल मीडिया पर भी उठाया है।

इस बारे में जब मिंत्रा से संपर्क किया गया तो कंपनी ने भी इसकी पुष्टि की। कंपनी ने कहा कि उसकी वेबसाइट, ऐप और पैकेजिंग सामग्री सभी स्थानों पर लोगो को बदला जा रहा है। यह शिकायत अवेस्ता फाउंडेशन की नाज पटेल ने कि है जो अवेस्टा फाउंडेशन एनजीओ में कार्यरत हैं। पिछले महीने मुंबई पुलिस की साइबर सेल के समक्ष की थी। महिला ने ना सिर्फ मिंत्रा के इस लोगो को हटाने की मांग की है, बल्कि कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन भी लेने की मांग की है।

पुलिस उपायुक्त रश्मि करंदीकर ने कहा कि एक शिकायतकर्ता ने इस मामले में साइबर अपराध पुलिस स्टेशन से संपर्क किया था। उन्होंने कहा, ‘‘हमने शिकायत के बाद मिंत्रा के साथ एक बैठक की। कंपनी के अधिकारी बैठक में आये और लोगो बदलने के लिये सहमत हुए।उन्होंने इस बारे में एक ई-मेल भेजा है।’’

अवेस्ता फाउंडेशन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी संस्थापक को बधाई. उन्होंने ऐसा काम किया, जो स्पष्ट रूप से असंभव लग रहा था. आपके समर्थन के लिये धन्यवाद। हम प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। लाखों महिलाओं की चिंताओं को दूर करने और भावनाओं का सम्मान करने के लिये मिंत्रा को सलाम।’’
हालांकि, इस मामले ने नेट प्रयोगकर्ताओं ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने लोगो बदलने के कंपनी के फैसले का स्वागत किया है, जबकि कई लोगों ने कहा कि लोगो में बदलाव की मांगें सनक भरी थीं।फ्लिपकार्ट समूह की कंपनी मिंत्रा देश की सबसे बड़ी फैशन ई-रिटेलरों में से एक है।

WhatsApp Group Join Now
News Hub