दुनिया एकलौता ऊंट का अस्पताल जहां होता है सिर्फ होता है ऊंटों का इलाज, जानिए अस्पताल बनाने में कितना पैसा हुआ खर्च

ऊंट का अस्पताल – अभी तक आपने कई जानवरों के अस्पताल के बारे में तो आपने सुना होगा, दुबई में ऊंटों के लिए पहला हॉस्पिटल खोला गया है , जहां सिर्फ ऊंटों का इलाज होता है। जी हां, इस अस्पताल का नाम है दुबई कैमल हॉस्पिटल। यह दुनिया में अपनी तरह का इकलौता अस्पताल है। इस
 | 
दुनिया एकलौता ऊंट का अस्पताल जहां होता है सिर्फ होता है ऊंटों का इलाज, जानिए अस्पताल बनाने में कितना पैसा हुआ खर्च

ऊंट का अस्पताल – अभी तक आपने कई जानवरों के अस्पताल के बारे में तो आपने सुना होगा, दुबई में ऊंटों के लिए पहला हॉस्पिटल खोला गया है , जहां सिर्फ ऊंटों का इलाज होता है। जी हां, इस अस्पताल का नाम है दुबई कैमल हॉस्पिटल। यह दुनिया में अपनी तरह का इकलौता अस्पताल है। इस वीआईपी ऊंट का अस्पताल  बनाने में करीब 71 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इस अस्पताल की शुरुआत साल 2017 में हुई थी, जो अब पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो चुका है। इस अस्पताल में ओमान से लेकर पूरे संयुक्त अरब अमीरात के ऊंटों का इलाज होता है।

दुनिया एकलौता ऊंट का अस्पताल जहां होता है सिर्फ होता है ऊंटों का इलाज, जानिए अस्पताल बनाने में कितना पैसा हुआ खर्च

घायल ऊंटों का किया जाता है इलाज

यहां ज्यादातर वैसे ऊंटों का इलाज किया जाता है, जो मैराथन की दौड़ में गिरकर घायल हो जाते हैं और उनकी हड्डियों में फ्रैक्चर हो जाता है। कई बार तो ऑपरेशन थिएटर में ऊंटों को उल्टा लटकाकर उनका इलाज किया जाता है। हॉस्पिटल के डायरेक्टर मोहम्मद अल बुलोशी ने कहा कि नया हॉस्पिटल दुनिया में अपने तरह का पहला हॉस्पिटल है, जो ऊंट और यहां के खास पेट्स की देखभाल के लिए बना है।

दुनिया एकलौता ऊंट का अस्पताल जहां होता है सिर्फ होता है ऊंटों का इलाज, जानिए अस्पताल बनाने में कितना पैसा हुआ खर्च

22 ऊंटों का एक साथ हो सकता है इलाज

इस अस्पताल में कुल 65 मेडिकल स्टाफ हैं, जिसमें विदेशी विशेषज्ञों की टीम भी है। यहां एक बार में कुल 22 ऊंटों का इलाज किया जा सकता है। खास बात ये है कि इस अस्पताल में ऊंटों का इलाज काफी महंगा है। जहां ऑपरेशन की न्यूनतम कीमत 71 हजार रुपये है, तो वहीं सिर्फ अल्ट्रासाउंड के आठ हजार रुपये लगते हैं। दरअसल, दुबई में होने वाली ऊंटों की दौड़ दुनियाभर में लोकप्रिय है। यहां रेस जीतने वाले विजेता को अरबों का इनाम दिया जाता है।