फ्रिज का ठंडा पानी पीना है जानलेवा, वजह ऐसी कि आप हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : गर्मियों में लोग गला तर करने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। दरअसल इससे आंत रोग और पाचन क्रिया में परेशानी आ सकती है। अगर आप भी अधिक मात्रा में ठंडा पानी पीते हैं तो आज ही इस आदत
 | 
फ्रिज का ठंडा पानी पीना है जानलेवा, वजह ऐसी कि आप हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : गर्मियों में लोग गला तर करने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं जो हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। दरअसल इससे आंत रोग और पाचन क्रिया में परेशानी आ सकती है। अगर आप भी अधिक मात्रा में ठंडा पानी पीते हैं तो आज ही इस आदत को बदल लें। आज हम आपको बताते है कि क्यों अधिक मात्रा में ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए।

फ्रिज का ठंडा पानी पीना है जानलेवा, वजह ऐसी कि आप हो जाएंगे हैरान

सामान्य से कम तापमान

फ्रिज का पानी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है और इसका एक बड़ा कारण यह है कि फ्रिज में पानी कृत्रिम तरीके से सामान्य से अत्यधिक कम तापमान पर होता है, जो नुकसानदायक है।

आंत का सिकुड़ना

फ्रिज का एकदम ठंडा पानी पीने से बड़ी आंत सिकुड़ जाती है जिससे वह अपना काम ठीक तरीके से नहीं कर पाती। परिणामस्वरूप सुबह ठीक से पेट साफ नहीं हो पाता, और मल पेट में ही रह सड़ता है।

फ्रिज का ठंडा पानी पीना है जानलेवा, वजह ऐसी कि आप हो जाएंगे हैरान

पाचन से जुड़ी समस्याएं

ठंडा पानी को पीने से लंबे समय का कब्ज हो सकता है, जिससे आपका पूरा तंत्र गड़बड़ा जाता है और कई अन्य बीमारियां जन्म ले लेती हैं। समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं, जिससे पेट तक पर्याप्त मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता। आयुर्वेद में कब्ज को सारी बीमारियों की जड़ कहा गया है।

शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ना

अत्यधिक ठंडा पानी पीने से शरीर की कोशिकाएं सिकुड़ जाती हैं और ठीक तरीके से काम नहीं कर पाती। इसका असर आपके मेटाबॉलिज्म और सेहत पर सीधा पड़ता है। यह आपकी धड़क़नों को कम भी कर सकता है।

फ्रिज का ठंडा पानी पीना है जानलेवा, वजह ऐसी कि आप हो जाएंगे हैरान

गला खराब होने की संभावना

फ्रिज का पानी पीने से गला खराब होने की संभावना अधिक होती है। रोजाना अगर आप इस आदत को जारी रखेंगे तो टॉन्सिल्स गले, फेफड़े और पाचन तंत्र के रोग होना बेहद आम बात है।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी

शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। दरअसल, ठंडा पानी पीने से बॉडी को तापमान नियंत्रित करने के लिए ज्यादा एनर्जी खर्च करनी पड़ती है, जिससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है।