क्या आपको गले और छाती में बलगम बनने की शिकायत है, तो पढिय़े डा. एनसी पाण्डेय के ये उपाय

मौसम बदलते से लोगों में सर्दी, खांसी, कफ की परेशानी शुरू हो जाती है। कई लोगों के गले और छाती में बलगम बनने की शिकायत बढ़ जाती है। केवल सांस लेने में तकलीफ नहीं होती, बल्कि अपने साथ ये और भी परेशानियां साथ लाती है। यह जानकारी साहस होम्योपैथिक क्लीनिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय
 | 
क्या आपको गले और छाती में बलगम बनने की शिकायत है, तो पढिय़े डा. एनसी पाण्डेय के ये उपाय

मौसम बदलते से लोगों में सर्दी, खांसी, कफ की परेशानी शुरू हो जाती है। कई लोगों के गले और छाती में बलगम बनने की शिकायत बढ़ जाती है। केवल सांस लेने में तकलीफ नहीं होती, बल्कि अपने साथ ये और भी परेशानियां साथ लाती है। यह जानकारी साहस होम्योपैथिक क्लीनिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय ने दी। डा. पाण्डेय ने बताया कि लोग इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह की दवाओं और सिरप का सेवन करते हैं लेकिन इसका बहुत ज्यादा असर नहीं होता है। उन्होंने इस समस्या से निजात पाने के लिए दवाओं के साथ पूरी डिटेल भी दी।

डा. एनसी पाण्डेय ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड हुए बताया कि छाती में बलगम से हमें क्या-क्या दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि गले में कफ जमने पर भारीपन और जलन या खुजली का अहसास होता है। जिससे स्थितियां गले में एक बेचैनी पैदा कर देती हैं। गले में कफ जमने के अलावा यह छाती में भी चिपक जाता है। यह गले में कफ के रूप में सामने आता है।

समय रहते गले में बलगम का कारण पता लगाना बेहद ही जरूरी है। गले में बलगम के पीछे कुछ गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। उन्होंने वीडियो में इस समस्या से हम कैसे अपना बचाव कर सकते है इसके बारे में पूरी जानकारी दी है। अगर आपको भी बलगम जैसी समस्या है तो एक बार ये वीडियो जरूर देखे।