क्या आपकों लिवर की समस्या है तो आजमाये डा. एनसी पाण्डेय के ये होम्योपैथिक उपाय

लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। लिवर की समस्या बड़ी आसानी से किसी को भी हो सकती है। लिवर की बीमारी के पहले मरीज की बॉडी उसे कुछ सिग्नल देती है। लिवर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है और अगर उस हिस्से में अक्सर दर्द होता रहता है तो ये लिवर की
 | 
क्या आपकों लिवर की समस्या है तो आजमाये डा. एनसी पाण्डेय के ये होम्योपैथिक उपाय

लिवर हमारे शरीर का बहुत महत्वपूर्ण अंग है। लिवर की समस्या बड़ी आसानी से किसी को भी हो सकती है। लिवर की बीमारी के पहले मरीज की बॉडी उसे कुछ सिग्नल देती है। लिवर पेट के ऊपरी हिस्से में होता है और अगर उस हिस्से में अक्सर दर्द होता रहता है तो ये लिवर की बीमारी के संकेत हैं। अगर ये दर्द अक्सर हल्का होता है और लगातार होता रहता है। अगर तीखा दर्द और कभी-कभी होता है तो ये लिवर की बीमारी का संकेत नहीं है। यह जानकारी साहस होम्योपैथिक क्लीनिक के विशेषज्ञ डा. एनसी पाण्डेय ने दी।

डा. एनसी पाण्डेय ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर लीवर से संबधित वीडियो डालते हुए उसमें लिवर से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया। डा. पाण्डेय ने बताया कि अक्सर आगे बढक़र लिवर में सूजन या फिर लिवर में पानी भरने जैसी समस्याओं को न्योता देता है। उन्होंने कहा कि अगर हमें पेट में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हैं तो हमें समझ जाना चाहिए कि ये लीवर की खराबी के लक्षण हैं। इसे अनदेखा करना घातक हो सकता है। इस समस्या को हम होम्योपैथिक विधि से खत्म कर सकते है। उन्होंने अपने इस वीडियो में लीवर की समस्या से निपटने के पूरे उपाय बताये है।