नई दिल्ली-इन दो राज्यों में बदले राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। दोनों राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है। दोनों के अपने-अपने राज्यों में
 | 
नई दिल्ली-इन दो राज्यों में बदले राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली-राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को गुजरात का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है। दोनों राज्यपालों की नियुक्ति को लेकर राष्ट्रपति ने आदेश जारी कर दिया है। दोनों के अपने-अपने राज्यों में पद संभालने के बाद नियुक्ति प्रभावी हो जाएगी। बता दें कि आचार्य देवव्रत हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल बनने से पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुरुकुल में प्रधानाचार्य थे।

नई दिल्ली-इन दो राज्यों में बदले राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्रा को मिली नई जिम्मेदारी

मोदी सरकार में मंत्री रह चुके है कलराज

दोनों आने वाले दिनों में अपनी सुविधानुसार पद ग्रहण करेंगे। ओपी कोहली 16 जुलाई, 2014 को गुजरात के राज्यपाल बनाए गए थे जबकि आचार्य देवव्रत 12 अगस्त, 2015 से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पद संभाल रहे थे। ओपी कोहली को कौन सी नई जिम्मेदारी दी जाएगी, अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है। कलराज मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वह कैबिनेट मंत्री थे।

उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने सितंबर 2017 में पद से इस्तीफा दे दिया था। माना जाता है कि उन्हें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मजबूत समर्थन प्राप्त है। अगस्त 2018 तक वह रक्षा मामलों की स्थायी समिति के सदस्य रहे हैं। वह लखनऊ से भाजपा विधायक भी रहे हैं।