
नई दिल्ली-न्यूज टुडे नेटवर्क : दही खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। ये तो हम सब जानते हैं। गर्मियों के दिनों में तो अमूमन रोजाना ही दही खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसकी तासीर जो ठंडी होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि सही वक्त और सही तरीके और सही चीजों के साथ अगर आप दही खाएंगे तो ये आपको फायदा देगा, लेकिन इसका उल्टा करने पर ये उतना ही नुकसानदेह हो सकता है। डॉयटीशियन रश्मि श्रीवास्तव बताती हैं कि दही में विटामिन्स, प्रोबायोक्सि और जिंक की भरपूर मात्रा होती है जो हमारे इम्यून स्टिम को बेहतर बनाता है, हार्ट, को हेल्दी रखता है साथ ही थका देने वाली गर्मियों में दही हमेशा रिफे्रश बनाए रखता है, लेकिन दही को खाते समय कुछ लोग गलती करते हैं। जानिए क्या वे गलतियां-

दही खाते समय न करें ये गलती
दही को एक तरीके से जीवाणुओं का घर माना जाता है। जब आप दही खाते हैं तो ये जीवाणु आपके शरीर में जीवित अवस्था में जाते हैं। ये बैक्टीरिया आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। हमेशा ध्यान रखें कि दही को चीनी के साथ ही खाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप दही में नमक डालकर खाते हैं तो दही के सारे बैक्टीरियल गुण खत्म हो जाते हैं। नमक में जो केमिकल्स हैं वह जीवाणुओं के दुश्मन हैं। नमक मिला दही खाने से आपके शरीर में वो फायदे नहीं देता है जितना चीनी के साथ खाने पर देता है। अगर क कप दही में आप जीवाणुओं की गिनती करेंगे तो करोड़ों जीवाणु नजर आएंगे। अगर आप मीठा दही खाएंगे तो ये बैक्टीरिया आपके लिए काफी फायदेमंद है।

मछली के साथ दही
मछली की तासीर गर्म होती है, जबकि दही की ठंडी। दोनों चीजें एक साथ खाने से व्यक्ति त्वचा संबंधी रोगों, एसिडिटी और एलर्जी का शिकार हो सकता है। इससे जान भी जा सकती है। इसीलिए ध्यान रखें कि दही और मछली को कभी भी एक साथ न खाएं। आप चाहें को कुछ समय के अंतराल के बाद खा सकते हैं।
खाने के साथ फल
अक्सर आप लोगों को खाने के साथ फल खाते देखते होंगे मगर खट्टों फलों का खाने के साथ खाना आपके लिए समस्या पैदा कर सकता है। क्योंकि इससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज, डायरिया और अपच की शिकायत हो सकती है।

पूड़ी और दही
स्वाद के चक्कर में हम दही को पूड़ी या पराठों के साथ खा लेते हैं मगर इन दोनों का एक साथ तालमेल काफी खतरनाक हो सकता है। दरअसल, दही फैट को पचाने की प्रक्रिया में रुकावट डालता है। इससे शरीर को वो ऊर्जा नहीं मिल पाती है, जो फैट से मिलनी चाहिए। इसीलिए भूलकर भी दही के साथ पूड़ी या पराठें न खाएं।
खाने के बाद मीठा
अक्सर कुछ लोगों की आदत होती है, खाने के बाद मीठा खाने की। ताकि खाना आसानी से पच जाए। आपने सुना भी होगा कि खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए। मगर यही खाने के बाद मीठा खाना बहुत नुकसानदायी हो सकता है। विशेषज्ञों की मानें तो ग्लूकोज शरीर में सबसे पहले पचता है। इसके बाद प्रोटीन और वसा का नंबर आता है। ग्लूकोज को पचाते-पचाते पाचन क्रिया धीमी पड़ जाती है। इससे खाना लंबे समय तक पेट में बना रहता है।
न करें ये काम
साथ ही दही के साथ कभी भी खीर नही खानी चाहिए। वहीं दही के कुछ देर बाद चाय पीना भी नुकसानदेह होता है। अगर आपने दही खाया है तो कुछ घंटों तक चाय पीने से परहजे करें।