शादी समारोहों में मिली छूट, यह हुए नए आदेश..

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बीच दिल्ली सरकार ने शादी समारोहों के लिए छूट बढ़ा दी है। अब बंद परिसरों में आयोजित विवाह समारोहों में अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। वहीं खुले परिसर में आयोजित विवाह समारोह में लोगों की संख्या मैदान के
 | 
शादी समारोहों में मिली छूट, यह हुए नए आदेश..

न्यूज़ टुडे नेटवर्क। दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में इजाफे के बीच दिल्ली सरकार ने शादी समारोहों के लिए छूट बढ़ा दी है। अब बंद परिसरों में आयोजित विवाह समारोहों में अधिकतम 200 लोगों को शामिल होने की इजाजत दी गई है। वहीं खुले परिसर में आयोजित विवाह समारोह में लोगों की संख्या मैदान के आकार पर निर्भर करेगी।

दिल्ली सरकार ने अधिकतम मेहमानों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है। इस बार दिल्ली सरकार ने औपचारिक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक दिल्ली में सामाजिक धार्मिक खेल मनोरंजन सांस्कृतिक शादी या अंतिम संस्कार संबंधित जमावड़े में अगर बंद जगह है। अगर जगह खुली है तो अधिकतम लोगों की संख्या की कोई लिमिट नहीं है। दिल्ली में लगातार कम हो रहे कोरोना मामलों के मद्देनजर दिल्ल सरकार ने ये राहत दी है। इससे पहले नवंबर में जब संक्रमण के मामले नए शिखर पर पहुंच गए थे तो दिल्ली सरकार ने शादी में अधिकतर लोगों की संख्या सिर्फ 50 कर दी थी।

इसके अलावा केंद्र सरकार के दिशानिर्देशों के मुताबिक, अलावा केंद्र सरकार ने भी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) के साथ दिल्ली में इन सबकी भी इजाजत दे दी है। सिनेमा हॉल अब अपनी क्षमता के साथ चल सकेंगे यानी सभी सीटों पर दर्शक बैठकर फिल्म देख सकेंगे।
स्विमिंग पूल खोलने की इजाजत दी गई। स्पोर्ट्स इवेंट के लिए स्टेडियम खोलने की भी इजाजत दी गई। ट्रेड एग्जीबिशन की भी इजाजत दी गई।