दिनेशपुर-12 साल की बालिका को भगा ले गया था तांत्रिक, दुष्कर्म के बाद दो बच्चों की मां बनकर लौटी

Dineshpur Crime News- दिनेशपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया। यहां करीब साढ़े नौ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले जाने और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आयी। मामला तब खुला जब लडक़ी तांत्रिक के चंगुल से छूटकर दिनेशपुर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश की। उसे
 | 
दिनेशपुर-12 साल की बालिका को भगा ले गया था तांत्रिक, दुष्कर्म के बाद दो बच्चों की मां बनकर लौटी

Dineshpur Crime News- दिनेशपुर में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया। यहां करीब साढ़े नौ साल पहले नाबालिग को भगाकर ले जाने और बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की बात सामने आयी। मामला तब खुला जब लडक़ी तांत्रिक के चंगुल से छूटकर दिनेशपुर पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी तांत्रिक की तलाश की। उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वही करीब साढ़े नौ साल बंधक बनाये जाने पर लडक़ी दो बच्चों की मां बन गई।

दिनेशपुर-12 साल की बालिका को भगा ले गया था तांत्रिक, दुष्कर्म के बाद दो बच्चों की मां बनकर लौटी
बताया जा रहा है कि बीते 23 मार्च 2010 को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तांत्रिक भोलानाथ बनर्जी पर उसकी 12 साल की बेटी को बहलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन काफी तलाश के बाद न तो बालिका का सुराग लगा न ही तांत्रिक मिला। जिसके बाद 15 नवंबर 2010 को मुकदमे में एफआर लगा दी।

दिनेशपुर-12 साल की बालिका को भगा ले गया था तांत्रिक, दुष्कर्म के बाद दो बच्चों की मां बनकर लौटी

 

लेकिन विगत 3 अगस्त को लडक़ी तांत्रिक को चकमा देकर दिनेशपुर अपने घर पहुंची। उसने पूरी आपबीती परिजनों को सुनाई। जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि तांत्रिक उसे पश्चिम बंगाल ले गया था। उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और इसके बाद तांत्रिक उसे ऋषिकेश ले गया और वार्ड 10 में उसे बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसका शारीरिक शोषण किया और वह दो बच्चों की मां बन गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष दिनेश फत्र्याल ने बताया कि सूचना पर 28 दिसंबर को पश्चिम बंगाल स्थित पैतृक निवास बालीग्राम बिसपुर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।