डायबिटीज को कहे बाय-बाय, इन चार चीजों का करें इस्तेमाल

डायबिटीज यानी मधुमेह एक रोग है। इसमें जब व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो इस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। इस रोग से पीडि़त लोगों को कई तरह की दवाइयों का लगातार सेवन करना पड़ता है और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो कई बार उन्हें दिक्कतों का
 | 
डायबिटीज को कहे बाय-बाय, इन चार चीजों का करें इस्तेमाल

डायबिटीज यानी मधुमेह एक रोग है। इसमें जब व्यक्ति के शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है तो इस स्थिति को डायबिटीज कहा जाता है। इस रोग से पीडि़त लोगों को कई तरह की दवाइयों का लगातार सेवन करना पड़ता है और अगर वो ऐसा नहीं करते हैं, तो कई बार उन्हें दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। वही दवाई के साथ आपका खानपान भी बहुत असपर करता है। आज हम आपको चार ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आपको अपने भोजन में शामिल कर डायबिटीज से बच सकते है।

अलसी दूर करेगा डायबिटीज

अलसी के बीजों से कई फायदे होते है। डायबिटीज के कारण हमारे शरीर पर जो भी गलत प्रभाव पड़ता है, उसे कम करने में अलसी काफी मदद करती है। क्योंकि अलसी में फाइबर की काफी अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही डायबिटीज के रोगियों को थोड़ी देर बाद ही थकान होने लगती है, उन्हें इससे निजात दिलाने में भी मदद करता है। दिल की जुड़ी बीमारियों को कम करने में भी अलसी हमारे काम आता है।

सब्जियां से सबसे खास

कुछ लोग सब्जियों को खाना बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं। लेकिन कई सब्जियों को खाने से शरीर को कई रोगों से मुक्ति मिलती है। करेले के सेवन से डायबिटीज जैसे गंभीर रोग में काफी आराम मिल सकता है। करेले में कैरेटिन नाम का रसायन पाया जाता है, जो खून में शुगर के लेवल को नियंत्रित करता है। साथ ही रोजाना खाली पेट करेले के जूस का सेवन करने से फायदा मिलता है।

चुकंदर का करें सेवन

डायबिटीज के रोगी को चुकंदर का सेवन करना चाहिए। शरीर में ब्लड का प्यूरिफिकेशन होता है, हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और ब्लड सर्कुलेशन सामान्य तरीके से बना रहता है। चुकंदर में विटामिन, फाइबर और मिनरल का अच्छा स्त्रोत होता है, जो डायबिटीज के रोग में काफी मदद देने का काम करते हैं। चुकंदर को आप सलाद के तौर पर या फिर इसके जूस का सेवन भी कर सकते हैं।

अमरूद का ले स्वाद

डायबिटीज में अमरूद का सेवन भी मदद कर सकता है। अमरूद ग्लाइसेमिक इंडेक्स स्कोर काफी कम होता है और इसमें भारी मात्रा में फाइबर होता है। कब्ज की समस्या में बेहद कारगर होता है, इससे डायबिटीज के मरीजों को काफी आराम मिल सकता है। इसके अलावा साबुत अनाज जैसे- ओट्स का सेवन भी करना चाहिए, क्योंकि इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है।