देवभूमि में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब यहां पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

देहादून- देवभूमि में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। लगातार अपराधों में इजाफा होता जा रहा है। एक के बाद एक हत्याओं से देवभूमि दहल रही है। पिछले दिनों नैैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार पांच हत्याओं का मामला सामने आया था। जिसके बाद दोनों जिलों की पुलिस कातिलों को ढूंढ़ रही थी।
 | 
देवभूमि में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब यहां पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

देहादून- देवभूमि में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। लगातार अपराधों में इजाफा होता जा रहा है। एक के बाद एक हत्याओं से देवभूमि दहल रही है। पिछले दिनों नैैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले में लगातार पांच हत्याओं का मामला सामने आया था। जिसके बाद दोनों जिलों की पुलिस कातिलों को ढूंढ़ रही थी। इन हत्याओं में पुलिस ने कई का खुलासा किया जबकि कई मामले अभी पेडिंग है। आज एक और मामला राजधानी देहरादून में सामने आया है।

देवभूमि में हत्याओं का सिलसिला जारी, अब यहां पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार

थरी क्षेत्र में एक पति अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हो गया। मृतका के भाई ने उसके खिलाफ मुकदमा कर दिया है। बताया जा रहा है कि घोसीपुरा का सपेरा बस्ती निवासी रवि शनिवार को दान मांगने जाता था। उसकी पत्नी बन्तो देवी सिडकुल क्षेत्र में रहकर वही काम करती थी। दोनों के पांच बच्चे है। विगत दशहरे को वह घर आयी थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार की देर रात उनका विवाद हुआ। पति ने आवेश में आकर बन्तों के सिर पर चारपाई से प्रहार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया।