हिमाचल हादसे में सेना के 13 जवानों के शव निकाले, अभी तक कुल 14 लोगों की मौत

सोलन– रविार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी में दोपहर एक तीन मंजिला होटल जमींदोज हो गया। इस भवन में करीब 42 लोग थे। यहां भोजन करने के लिए रुके सेना के 30 जवान भी दब गए। हादसे के बाद मलबे से 13 जवानों और एक नागरिक का शव निकाल लिया गया है। बचाव
 | 
हिमाचल हादसे में सेना के 13 जवानों के शव निकाले, अभी तक कुल 14 लोगों की मौत

सोलन– रविार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के कुमारहट्टी में दोपहर एक तीन मंजिला होटल जमींदोज हो गया। इस भवन में करीब 42 लोग थे। यहां भोजन करने के लिए रुके सेना के 30 जवान भी दब गए। हादसे के बाद मलबे से 13 जवानों और एक नागरिक का शव निकाल लिया गया है। बचाव दल ने कुल 11 नागरिकों और 17 जवानों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

हिमाचल हादसे में सेना के 13 जवानों के शव निकाले, अभी तक कुल 14 लोगों की मौत

भोजन के लिए रूके थे जवान

हादसे के बाद पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं। सोलन के एसडीएम रोहित राठौर मौके पर पहुंच गए हैं। उनकी मौजूदगी में बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इमारत के गिरने के कारण का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। हिमाचल प्रदेश में इस तरह का यह पहला हादसा है। बताया जा रहा है कि होटल में सेना के जवान भोजन करने के लिए रुके हुए थे। इस दौरान अचानक भवन गिर गया। सेना के जवानों सहित होटल के कर्मी व कुछ और लोगों के भी अंदर फंसे होने की आशंका है।