पहल : प्रदेश में 100 वर्ष से अधिक आयु के वृक्ष किए जाएंगे संरक्षित
लखनऊ। प्रदेश सरकार (State Government) ने पर्यावरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की है। राज्य में सौ वर्ष की आयु से अधिक के वृक्षों का संरक्षण किया जाएगा। ऐसे पेड़ों को ‘हेरिटेज ट्री’ (Heritage Tree) घोषित किया जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री ने कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री (Chief Minister) योगी आदित्यनाथ ने पड़ों के संरक्षण पर बल दिया। उन्होंने प्रदेश में 100 वर्षों से अधिक आयु के वृक्षों को चिन्हित कर ‘हेरिटेज ट्री’ घोषित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि उन्हें संरक्षित किया जा सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों (Coastal Areas) व सड़कों के दोनों किनारों पर पौधारोपण के लिए कार्ययोजना बनाने को कहा है। उन्होंने पर्यावरण (Environment) संरक्षण के लिए सभी जरूरी उपायों को अलम में लाने पर बल दिया।
यहाँ भी पढ़े –
COVID-19: बरेली के एक और युवक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, निजी लैब में कराया गया परीक्षण
