नई दिल्ली-सदी के महानायक अमिताभ को मिला दादा साहेब फाल्के सम्मान, मजाकिया अंदाज में बच्चन ने बोल दी ऐसी बात

Dadasaheb Phalke Award आज बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के सम्मान मिला है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा प्रदान किया गया। सम्मान पाकर अमिताभ ने भारत की जनता को इसके लिए धन्यवाद दिया है। सम्मान मिलने के बाद बच्चन ने भारत सरकारए ज्यूरी के सदस्यों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद के अलावा भारत की जनता के प्यार की बदौलत आज मैं यहां पर खड़ा हूं।

वही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से दादा साहेब फाल्के पुरस्कार लेने के बाद अमिताभ बच्चन ने मजाकिया अंदाज भी दिखाया। उन्होंने धन्यवाद संबोधन के दौरान कहा कि यह पुरस्कार देने की शुरुआत करीब 50 साल पहले हुई। मुझे बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करते हुए भी करीब 50 साल हो गए हैं। ऐसे में यह पुरस्कार की घोषणा के समय मेरे मन में यह बात आई कि क्या यह पुरस्कार देकर मुझे यह भी संकेत देना है कि भाई बस कर अब बहुत काम हो गया। अमिताभ ने कहा कि मैं आप सबको बता देना चाहता हूं कि मुझे अभी बहुत काम करने हैं।
