नई दिल्ली-महाराष्ट्र में भाजपा ने किया बड़ा उलटफेर, एनसीपी के साथ मिल बनाई सरकार
-Maharast News- महाराष्ट्र में सियासी घमासान के बीच भाजपा ने बाजी मारते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के साथ मिलकर सरकार बना ली है। सुबह-सुबह शपथ समारोह कार्यक्रम देख लोगों की नींद उड़ गई। यह अब तक सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर माना जा रहा है। आज बीजेपी ने एनसीपी के साथ मिलकर सरकार बना ली। इस दौरान राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद व अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलाई। शिवसेना की तैयारियां धरी की धरी रह गई।
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने का सपना टूट गया। बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र में सुबह पांच बजकर 47 मिनट पर राष्ट्रपति शासन हटा। सुबह आठ बजे देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली और एनसीपी नेता अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने स्पष्ट जनादेश दिया था। हमारे साथ लड़ी शिवसेना ने उस जनादेश को नकार कर दूसरी जगह गठबंधन बनाने का प्रयास किया। महाराष्ट्र को स्थिर शासन देने की जरूरत थी। महाराष्ट्र को स्थायी सरकार देने का फैसला करने के लिए अजित पवार को धन्यवाद दिया।