नई दिल्ली-2020 तक अमित शाह बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसलिए लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली-गृह मंत्री अमित शाह अभी कम से कम 6 महीने बीजेपी के अध्यक्ष बने रह सकते है। वही माना जा रहा है कि 2020 तक अमित शाह को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान पार्टी के आंतरिक चुनाव होंगे। इसके बाद बीजेपी तत्काल नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव
 | 
नई दिल्ली-2020 तक अमित शाह बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसलिए लिया गया ये फैसला

नई दिल्ली-गृह मंत्री अमित शाह अभी कम से कम 6 महीने बीजेपी के अध्यक्ष बने रह सकते है। वही माना जा रहा है कि 2020 तक अमित शाह को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि इसी दौरान पार्टी के आंतरिक चुनाव होंगे। इसके बाद बीजेपी तत्काल नए पार्टी अध्यक्ष का चुनाव करेगी या फिर इसे सांगठनिक चुनाव तक टाला जाएगा। इसका फैसला अगले कुछ दिनों में होने वाली पार्टी अध्यक्ष की बैठक में लिया जाएगा। सूत्रों की माने तो दिसंबर तक हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहेंगे और उन्हीं के नेतृत्व में तीनों विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। इसके बाद पार्टी के नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

नई दिल्ली-2020 तक अमित शाह बने रहेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इसलिए लिया गया ये फैसला

आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में राज्य प्रमुखों सहित पार्टी शीर्ष नेताओं की एक बैठक हुई, जिसमें संगठनात्मक चुनावों, सदस्यता अभियान और अन्य संबंधित मुद्दों जैसे कि उनके उत्तराधिकारी को खोजने के लिए किए जाने वाले कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। अमित शाह साल 2014 से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर बने हुए हैं और ऐसा माना जा रहा था कि सरकार में मंत्री बनने के बाद अमित शाह को बीजेपी अध्यक्ष पद छोडऩा पड़ेगा। सूत्रों का कहना है कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव तक अमित शाह ही बीजेपी अध्यक्ष बने रहेंगे।