22 मौतों के बाद महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे हो सकते है घातक, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Monsoon in India, भारत में केरल से प्रवेश किये मानसून ने महाराष्ट्र के कई इलाको अपनी चपेट में ले लिया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के बाकी हिस्सों में हो रही बारिश लोगों के लिए ‘आफत’ बन गई है। इस बारिश में अब तक 22 लोगों की मौत की खबर है। पिछले कई
 | 
22 मौतों के बाद महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे हो सकते है घातक, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Monsoon in India, भारत में केरल से प्रवेश किये मानसून ने महाराष्ट्र के कई इलाको अपनी चपेट में ले लिया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और राज्य के बाकी हिस्सों में हो रही बारिश लोगों के लिए ‘आफत’ बन गई है। इस बारिश में अब तक 22 लोगों की मौत की खबर है। पिछले कई दिन से हो रही लगातार बारिश के चलते कभी ना थमने वाले मुंबई शहर की रफ्तार पर मानो ब्रेक लग गया है। सड़कों पर पानी भर गया है तो रेलवे स्‍टेशन और रनवे भी इससे खासे प्रभावित हुए हैं।

22 मौतों के बाद महाराष्ट्र के लिए अगले 24 घंटे हो सकते है घातक, भारतीय मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यही नहीं, घर और दुकानों में पानी के घुसने से हालात और बेकाबू हो गए हैं। जबकि लगातार हो रही बारिश से दीवार गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसी ही एक घटना में 14 लोगों की मौत हो गई तो 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना मलाड ईस्ट के पिंपरीपाड़ा इलाके की है। वहीं,मलबे के नीचे कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

ऐसे स्थिती में राहत-बचाव के लिए बीएमसी के अनुरोध पर भारतीय नौसेना ने अपनी कई टीमों को महाराष्ट्र के कई इलाकों में तैनात किया है। जगह-जगह पानी भरने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। भारी बारिश की वजह से स्कूल और कॉलेज को बंद करने का निर्देश जारी किया गया है। यहीं नहीं सरकारी और प्राइवेट दफ्तरों की भी छुट्टी कर दी गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटे के लिए मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं मुंबई पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वो अपने घरों से बाहर निकलने से पहले मौसम की अपडेट्स जरूर चेक कर लें। मुंबई पुलिस ने एयरपोर्ट मैनेजर के हवाले से जानकारी दी है कि विमानों की आवाजाही मौसम के अनुसार हो रही है और ज्यादातर उड़ेनें देरी से चल रही है। एयरपोर्ट पर जल-जमाव के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

रनवे पर फिसली स्पाइस जेट की फ्लाइट

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार रात एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल जयपुर से मुंबई आई स्पाइस जेट की फ्लाइट लैंडिंग के समय रनवे एरिया में फिसल गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वहीं, बारिश की वजह से मुंबई एयरपोर्ट का मुख्य रनवे बंद कर दिया गया है। इससे पहले रविवार रात सूरत कस्टम एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

दरअसल भोपाल से सूरत आई स्पाइस जेट की फ्लाइट लैंडिंग के समय रनवे एरिया से फिसलकर रनवे एंड सेफ्टी एरिया (रेसा) में चली गई। हादसा बड़ा हो सकता था लेकिन विमान के पहिए वहां मौजूद कीचड़ में धंस गए, जिसके कारण विमान रुक गया। सभी 47 यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित विमान से उतार लिया गया था।

WhatsApp Group Join Now