यूपी: छेड़खानी से परेशान लड़की ने पी लिया तेजाब
मुरादाबाद, 31 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने छेड़खानी से परेशान होकर तेजाब पी लिया। बताया जा रहा है कि उसे एक युवक द्वारा परेशान किया जा रहा था। वह उसका आए दिन पीछा करता रहता था।
Aug 31, 2022, 14:44 IST
|


लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़िता के पिता ने कहा कि आरोपी युवक उनकी बेटी को कॉलेज जाने के दौरान छेड़ता था। जिससे परेशान होकर उसने कॉलेज जाना भी बंद कर दिया था।
पीड़िता पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है, लेकिन पुलिस ने अब जाकर एफआईआर दर्ज की है।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, हमने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
--आईएएनएस
पीके/एएनएम
WhatsApp Group
Join Now