भाजपा की विपक्षी दलों पर सेंधमारी, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष भी भाजपा में हुए शामिल
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/downloaded/c9daec2205a6ffeb530b813ac2acdf8c.jpg)
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने औपचौरिकताएं पूरी कराईं। सरोजनीनगर नगर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य पलक रावत ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा ज्वाइन करने वालों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत काम हो रहा है। गरीब कल्याण योजनाएं जन जन तक पहुंच रही है।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
उन्होंने कहा कि सपा ने हमेशा गुंडे माफिया पाले हैं। प्रदेश सपा के चुंगल से मुक्त हो गया है। प्रदेश में अब कानून का राज है। गुंडे माफियाओं का सफाया हो चुका है। विपक्ष के पास कुछ नहीं बचा है। वे जनता में जाने से घबरा रहे हैं। समाजवादी पार्टी पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। सपा, कांग्रेस के कई कार्यकर्ता बीजेपी में आना चाह रहे हैं। सभी राजनीति पार्टियां भाजपा से प्रभावित हो रही हैं।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240504-WA0004.jpg)
--आईएएनएस
विकेटी/एएनएम