पलामू में 5 लाख का इनामी माओवादी कमांडर गिरफ्तार, गिरिडीह में पकड़ी गई हार्डकोर महिला नक्सली
रांची, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में झारखंड पुलिस ने गुरुवार को दो बड़े नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पांच लाख का इनामी भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर राम प्रसाद यादव उर्फ प्रसाद को पकड़ा। रामप्रसाद छतरपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि वह अपने गांव आया हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसके घर पर छापामारी कर गिरफ्तार कर लिया। रामप्रसाद के खिलाफ एक दर्जन मामले पलामू जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस रामप्रसाद से पूछताछ कर रही है और उसकी निशानदेही पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
Oct 20, 2022, 19:09 IST
|


इधर गिरिडीह में भेलवाघाटी थाना पुलिस ने हार्डकोर महिला नक्सली सुनीता मरांडी उर्फ सुनीता हेंब्रम को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उसे बिहार के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के तेतरिया बिशनपुर गांव से पकड़ा गया है। सुनीता पर माइका कारोबारी दासो साहू की हत्या का आरोप है। इसके अलावा उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। वह काफी लंबे समय से पुलिस के लिए वांटेड थे। सुनीता मरांडी नक्सली कमांडर चिराग दा के दस्ते की सदस्य बताई जाती है।

--आईएएनएस
एसएनसी/एएनएम
WhatsApp Group
Join Now