ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से टकराई बस, 12 हुए घायल
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/downloaded/31695e5aed85e02b28f16db0a4d779d0.jpg)
![ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से टकराई बस, 12 हुए घायल](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/client/86272/downloaded/31695e5aed85e02b28f16db0a4d779d0.jpg)
बदरीनाथ धाम के दर्शन करके लौट रहे थे श्रद्धालु
सभी को राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक मध्यप्रदेश के इंदौर और देवास से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का एक दल बदरीनाथ धाम के दर्शन करके शनिवार की सुबह ऋषिकेश लौट रहा था।
108 सेवा के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/250x160-Haldwani-Portal-page-0001.jpg)
सुबह करीब सात बजे तोता घाटी के समीप बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद 108 सेवा के जरिए घायल यात्रियों को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।
बस में मध्यप्रदेश के कुल 40 यात्री थे सवार
घायलों में सावित्री (55 वर्ष), रमा बाई (55 वर्ष),अर्जुन भाटी (62 वर्ष), उमेश ठाकुर (50वर्ष), सरोज ठाकुर (40 वर्ष), कलाबाई (50 वर्ष), धर्मेंद्र (25 वर्ष), मान सिंह (76 वर्ष), सुलोचना (48 वर्ष), सुमेर (55 वर्ष), वैष्णवी (10 वर्ष), सागर बाई (50 वर्ष) सभी निवासी जिला देवास मध्य प्रदेश। सबको उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में लाया गया है। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। इस बस में कुल 40 यात्री सवार थे।
![](https://www.newstodaynetwork.com/static/c1e/static/themes/12/86272/3364/images/IMG-20240504-WA0004.jpg)
--आईएएनएस
स्मिता/एएनएम