दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं ने सुना प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम

नई दिल्ली, 26 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली भाजपा द्वारा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर किया गया, जिसमें प्रदेश नेतृत्व ने भाग लिया। दिल्ली के टाउन हॉल, चांदनी चौक में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ. हर्षवर्धन एवं जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 | 

वीरेंद्र सचदेवा ने मन की बात सुनने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, मन की बात कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में होने वाले समाजिक परिवर्तनों और देश में होने वाले विकास कार्यो के बारे में जानने का एक माध्यम बन चुका है। आज पूरा देश इस कार्यक्रम का इंतजार करता है। हमें समझना होगा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कभी भी इस कार्यक्रम का इस्तेमाल राजनीतिक फायदे के लिए नहीं किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में देश में हुए तीन प्रतियोगिताओं की बात की थी। ये प्रतियोगिताएं देशभक्ति पर गीत, लोरी और रंगोली पर आधारित थी। इसके साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बारे में भी हमें जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने आज के मन की बात के संस्करण में देश को विभिन्न सांस्कृतिक कलाकारों से भी अवगत कराया।

अंत में वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने कार्यक्रम में जिस संजीवनी ऐप के बारे में बात की, उससे आज देश के विभिन्न लोगों को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने दिल्लीवासियों से भी इस डिजीटल क्रांति की शक्ति से जुड़ने का आह्वान किया और कहा कि हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ऐप में 10 करोड़ लोगों को मुफ्त में डॉक्टरी परामर्श, मिला है और यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है।

--आईएएनएस

एमजीएच/एसजीके