कांग्रेस का आरोप, केजरीवाल ने पिछले 10 वर्षो में दिल्ली को घोटालों की राजधानी बना दिया

नई दिल्ली, 6 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सीबीआई द्वारा रिमांड नही बढ़ाने पर शराब घोटाले में मुख्य दोषी मनीष सिसोदिया अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन के साथ तिहाड़ में रहेंगे और शराब घोटाले की आंच के कारण सौरभ भारद्वाज और आतिशी पर भी जांच चल रही है, और कैलाश गहलोत 4288 करोड़ के डीटीसी घोटाला सीबीआई के अंतर्गत है। उन्होंने कहा दिल्ली को घोटले की राजधानी बनाने वाले मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की तिहाड़ में सरकार होगी, जबकि शराब घोटाले में अरविन्द केजरीवाल मास्टर माइंड हैं।
 | 

आगे अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल से इस्तीफे मांग करते हुए कहा कि दिल्ली को घोटाले की राजधानी बनाने वाले भ्रष्टाचार के संरक्षक अरविन्द केजरीवाल के 10 वर्षों के कुशासन में 10 महाघोटाले हुए, जबकि प्रशासनिक व मध्यम स्तर के भ्रष्टाचार के मामलों की कोई गिनती नहीं है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की देखरेख में शराब घोटाला, बस घोटाला, शौचायलय घोटाला, क्लॉसरुम घोटाला, विज्ञापन घोटाला, जल बोर्ड घोटाला, बिजली सब्सिडी घोटाला, हॉस्पिटल घोटाला, सीसीटीवी घोटाला और पूसा डीकंपोजर घोल घोटाला हुऐ हैं। इनके अलावा राशन घोटाला, वक्फ बोर्ड घोटाला, पीडब्लूडी घोटाला भी बड़ा भ्रष्टाचार हुआ है। यह सभी भ्रष्टाचार के मामले दिल्ली की जनता के सामने है, जिनकी जांच सरकारी एजेंसिया कर रही है या कोर्ट के आधीन है।

अनिल कुमार ने कहा कि बढ़ते भ्रष्टाचार, महंगाई, और बेरोजगारी पर धरना प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी अपने पार्टी उदय के उदेश्य से हटकर मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन की जेल में जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल व प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं। उन्होंने कहा कि जिस दिल्ली को 15 वर्षों में कांग्रेस ने विकसित राजधानी बनाया था उसे आम आदमी पार्टी की अरविन्द केजरीवाल सरकार ने घोटाले की राजधानी, नशे की राजधानी, प्रदूषित राजधानी और रेप केपिटल जैसे नामों से सुशोभित किया है, दिल्ली को बर्बाद करने की जिम्मेदारी लेते हुए केजरीवाल मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दें।

--आईएएनएस

एमजीएच/एएनएम