हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इस अंदाज में दिया देश के वीर सैनिको को सम्मान, मनाया भारत रक्षा पर्व

हल्द्वानी न्यूज- रक्षा बंधन को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसलिए तमाम बहनें रक्षा बंधन की तैयारी में जुटी हैं। राखियां, ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी कर रही हैं। सभी को बेसब्री से इंतजार भी कि प्यार से पवित्र बंधन को भाई की कलाई पर बांध कर लंबी उम्र की कामना करेंगी। इस
 | 
हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इस अंदाज में दिया देश के वीर सैनिको को सम्मान, मनाया भारत रक्षा पर्व

हल्द्वानी न्यूज- रक्षा बंधन को अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। इसलिए तमाम बहनें रक्षा बंधन की तैयारी में जुटी हैं। राखियां, ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी कर रही हैं। सभी को बेसब्री से इंतजार भी कि प्यार से पवित्र बंधन को भाई की कलाई पर बांध कर लंबी उम्र की कामना करेंगी। इस सब के बीच दिल्ली पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी भी सरहद पर तैनात जवानों के लिए राखियां, ग्रीटिंग कार्ड भेज रहे हैं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (रामपुर रोड ) में सीमा पर तैनात सैनिकों को प्रेम स्वरूप भेंट देने के लिए एक अदभुत कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इस अंदाज में दिया देश के वीर सैनिको को सम्मान, मनाया भारत रक्षा पर्व

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने खूबसूरत राखियां और संदेश लिखित कार्ड भेंट किए। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सैनिकों के सम्मान में देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों द्वारा स्वनिर्मित राखियों को उपहार स्वरूप सरहद पर तैनात सैनिकों तक पहुँचाना है। यह बहुत आवश्यक है, क्योंकि सैनिक सदैव अपने कर्तव्य के प्रति सचेत रहते हैं। इस दौरान प्रधानाचार्या रंजना शाही ने कहा कि राखी का त्योहार प्रेम और कर्तव्य  का त्योहार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, क्योंकि हमारे सीमाओं पर तैनात ये नौजवान कर्तव्य की प्रतिमूर्ति है।

हल्द्वानी- दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इस अंदाज में दिया देश के वीर सैनिको को सम्मान, मनाया भारत रक्षा पर्व

उन्होंने कहा कि वे किसी त्योहार अथवा खुशी के मौके पर अपने परिजनों के साथ खुशियाँ नहीं मनाते हैं बल्कि अपने देश की रक्षा के लिए तैनात रहते हैं। यह प्रयास है हमें यह याद दिलाने का कि हम त्योहार और खुशियाँ मनाते हैं क्योंकि हम सुरक्षित हैं क्योंकि सीमा पर तैनात ये सैनिक दिन-रात हमारे लिए सुरक्षा का कार्यभार अपने कंधों पर लिये हुए हैं। देश के इन्हीं कर्मठ एवं जाबांज़ सैनिकों के प्रति हमारा प्रेम भी प्रबल होना चाहिए । विद्यार्थियों ने खुशी जताई कि वे सीमा पर डटे भाइयों के लिए अपने हाथों से बनाकर राखियां भेजेंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान सारिका शर्मा,हेमन्त जोशी ,रेणुका शाह, लवी शर्मा ,नीलिमा भाकुनी, आरती सती,मनीषा शाह,गंगा जोशी, गीता रावत,यास्मीन अली,स्नेहा सिंह ,अनम सैफ़ी, विनीता जोशी, वत्सला पांडे, अंकित खन्ना तथा हेड बॉय हेमांग जोशी ,हेड गर्ल समृद्धि सारस्वत उपस्थित थे।