पंतनगर- इस दिन से चालू होगी दिल्ली-देहरादून-पंतनगर की हवाई सेवा, जाने क्या होगा फ्लाइट का समय

पंतनगर- न्यूज टुडे नेटवर्क: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘उड़ान’ के तहत दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच 19 दिसंबर से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा में आंशिक फेरबदल किया गया है। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे फाइनल शेड्यूल में अब यह हवाई सेवा 19 की जगह क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर से शुरू होगी। साथ ही अब इसका
 | 
पंतनगर- इस दिन से चालू होगी दिल्ली-देहरादून-पंतनगर की हवाई सेवा, जाने क्या होगा फ्लाइट का समय

पंतनगर- न्यूज टुडे नेटवर्क: प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना ‘उड़ान’ के तहत दिल्ली-देहरादून-पंतनगर के बीच 19 दिसंबर से शुरू होने वाली बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा में आंशिक फेरबदल किया गया है। पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे फाइनल शेड्यूल में अब यह हवाई सेवा 19 की जगह क्रिसमस के अगले दिन 26 दिसंबर से शुरू होगी। साथ ही अब इसका रूट बदल कर दिल्ली-पंतनगर-देहरादून कर दिया गया है। इसमें पंतनगर-देहरादून के बीच विमान की आधी सीटों का किराया रीजनल क्नेक्टिवटी स्कीम (आरसीएस) के तहत पांच सौ से ढाई हजार के बीच होगा।

पंतनगर- इस दिन से चालू होगी दिल्ली-देहरादून-पंतनगर की हवाई सेवा, जाने क्या होगा फ्लाइट का समय

पंतनगर एयरपोर्ट डायरेक्टर एसके सिंह द्वारा दी गई जानकारी मुताबिक पंतनगर-देहरादून के बीच बहुप्रतीक्षित हवाई सेवा सप्ताह में 4 दिन यानी बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित होगी। जिसे यात्रियों के रुझान पर बढ़ाया भी जा सकता है।

पंतनगर- इस दिन से चालू होगी दिल्ली-देहरादून-पंतनगर की हवाई सेवा, जाने क्या होगा फ्लाइट का समय

ये रहेगा फ्लाइट का समय

स्थान          समय     फ्लाइट संख्या     स्थान         समय
दिल्ली        12.10       9I 815        पंतनगर        13.10
पंतनगर      13.40       9I 823        देहरादून        14.40
देहरादून     15.05       9I 824         पंतनगर        15.55
पंतनगर      16.30       9I 816         दिल्ली          17.40