देहरादून-यूथ फाउंडेशन ने लगाया भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सिलेक्शन कैम्प, देशसेवा के लिए रखा ये लक्ष्य

Dehradun News-आज हिन्दू नेशनल इंटर कालेज लक्ष्मण चौक देहरादून में यूथ फाउंडेशन द्वारा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सिलेक्शन कैम्प लगाया गया। यूथ फाउंडेशन द्वारा नवम्बर माह से गढ़वाल मंडल में युवकों के लिए प्रत्येक जिलों में प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा कोशिश की जाती है कि अधिक से अधिक युवाओं का
 | 
देहरादून-यूथ फाउंडेशन ने लगाया भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सिलेक्शन कैम्प, देशसेवा के लिए रखा ये लक्ष्य

Dehradun News-आज हिन्दू नेशनल इंटर कालेज लक्ष्मण चौक देहरादून में यूथ फाउंडेशन द्वारा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सिलेक्शन कैम्प लगाया गया। यूथ फाउंडेशन द्वारा नवम्बर माह से गढ़वाल मंडल में युवकों के लिए प्रत्येक जिलों में प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। संस्था द्वारा कोशिश की जाती है कि अधिक से अधिक युवाओं का चयन कर, उन्हें आगामी भर्ती रैली के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत किया जाए ताकि गढ़वाल के अधिक से अधिक युवा भारतीय फौज का हिस्सा बनकर देश सेवा करें।

देहरादून-यूथ फाउंडेशन ने लगाया भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सिलेक्शन कैम्प, देशसेवा के लिए रखा ये लक्ष्य

हिन्दू नेशनल इंटर कालेज में लगे कैम्प में देहरादून कैन्ट के विधायक हरबंस कपूर इस क्षेत्र में सिलेक्शन कैम्प लगाने के लिए कर्नल साहब का आभार व्यक्त किया। कहा कि कर्नल अजय कोठियाल हमारे उत्तराखंड के युवाओं का आदर्श है। उन्होंने कहा कि यूथ फाउंडेशन संस्थान ने उत्तराखंड के हजारों गरीब और अभावों से जूझ रहे युवा लाभान्वित हुए है। उन्होंने सिलेक्शन कैम्प का संचालन कर रहे यूथ फाउडेशन के कार्यकर्ता आनरेरी कप्तान ताजबर सिंह रावत, लेफ्टिनेंट रमेशचन्द्र कैनत्यूरा, इंसटृकटर अर्जुन तडियाल, कौरडिनेटर अजय चंदेल और सतीश शर्मा को भी धन्यवाद दिया।

देहरादून-यूथ फाउंडेशन ने लगाया भर्ती पूर्व प्रशिक्षण सिलेक्शन कैम्प, देशसेवा के लिए रखा ये लक्ष्य

उनके साथ पटेल नगर क्षेत्र की पार्षद अनीता सिह और गाधी ग्राम पार्षद मीनाक्षी मौर्य के प्रतिनिधि रोहित मौर्य ने भी सिलेक्शन कैम्प मे तशरीफ लाये। इस कैम्प मे 220 युवाओं ने हिस्सा लिया। मेडिकल में अधिकतर युवाओं की छाती फुलाने मे सासें फूल गई। सही समय पर और सही भोजन न करने का प्रभाव और फास्ट फूड का दुष्प्रभाव से अधिकतर युवा छाती के मापदंड मे खरे नहीं उतर पाते। इस सिलेक्शन कैम्प मे 35 युवाओं का ट्रेंनिग कैम्प के लिए सिलेक्शन हुआ। कल यूथ फाउंडेशन का सिलेक्शन कैम्प पानी की टैकी भानियावाला में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक लगेगा ।