देहरादून- युवक ने खुद को मारी गोली, क्षेत्र में मची सनसनी

देहरादून – तिब्बती मार्केट की एक दुकान में व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस इसे हत्या और सुसाइड दोनों तरीके से देख रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक संजय बिष्ट पिछले 20 सालों से दुकान में काम कर रहा था। मृतक संजय बिष्ट का शव दुकान के भीतर खून से लथपथ मिला।
 | 
देहरादून- युवक ने खुद को मारी गोली, क्षेत्र में मची सनसनी

देहरादून – तिब्बती मार्केट की एक दुकान में व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस इसे हत्या और सुसाइड दोनों तरीके से देख रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक संजय बिष्ट पिछले 20 सालों से दुकान में काम कर रहा था। मृतक संजय बिष्ट का शव दुकान के भीतर खून से लथपथ मिला। शव के पास एक देसी तमंचा भी पुलिस को बरामद हुआ है जिससे संजय के सर पर गोली लगी है।

डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम के द्वारा घटना की जानकारी डीआईजी को दी गई। डीआईजी ने बताया कि पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों तरीके से मामले को देख रही है तमाम पहलुओं पर काम किया जा रहा है जिसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।