देहरादून-महिला को उठाकर ले गया गुलदार, इस हाल में मिला शव

देहरादून-एक बार फिर गुलदार ने आंतक मचा दिया है। इससे पहले कुमाऊं में गुलदार ने कई लोगों पर हमला किया था। आज गढ़वाल मंडल में भी गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना डाला। बताया जा रहा है कि महिला जानवरों को जंगल में चुगाने ले गई थी। इसी बीच घात लगाये बैठे गुलदार
 | 
देहरादून-महिला को उठाकर ले गया गुलदार, इस हाल में मिला शव

देहरादून-एक बार फिर गुलदार ने आंतक मचा दिया है। इससे पहले कुमाऊं में गुलदार ने कई लोगों पर हमला किया था। आज गढ़वाल मंडल में भी गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बना डाला। बताया जा रहा है कि महिला जानवरों को जंगल में चुगाने ले गई थी। इसी बीच घात लगाये बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। और घसीटकर जंगल की ओर ले गया। काफी खोजबीन के बाद करीब 2 घंटे में महिला का शव मिला।

देहरादून-महिला को उठाकर ले गया गुलदार, इस हाल में मिला शव

दो घंटे बाद मिला शव

रायवाला में 65 वर्षीय विमला रावत पत्‍नी स्व सूरत सिंह रावत जानवरों को लेकर जंगल गई थी। इसी बीच झाडिय़ों में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और घसीट कर जंगल की तरफ ले गया। इस बीच लोगों को जानकारी मिली तो हो हल्ला शुरू हो गया। सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद महिला को खोजन के लिए वन विभाग की टीम के साथ गांववालोंं ने जंगल छाना मारा। करीब दो घंटे खोजने के बाद गुलदार दिखा। वनकर्मियों ने फायरिंग कर गुलदार को वहां से खदेड़ा। पास देखा तो विमला की मौत हो चुकी थी। शव के पोस्टमार्टम के लिए अस्‍पताल भिजवाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व आक्रोश है।