देहरादून-भगवान के दर्शन को तीर्थ यात्रियों में उत्साह, दो माह में बन गये इतने हजार ई-पास

देहरादून-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दो माह में देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम के लिए 37 हजार से अधिक ई-पास जारी किए हैं।अभी तक इसमें से 22 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। विगत दिवस बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के लिए 296 ई-पास जारी किए गए।
 | 
देहरादून-भगवान के दर्शन को तीर्थ यात्रियों में उत्साह, दो माह में बन गये इतने हजार ई-पास

देहरादून-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। पिछले दो माह में देवस्थानम बोर्ड ने चारधाम के लिए 37 हजार से अधिक ई-पास जारी किए हैं।अभी तक इसमें से 22 हजार तीर्थ यात्री दर्शन कर चुके हैं। विगत दिवस बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के लिए 296 ई-पास जारी किए गए। प्रदेश में अब चारधामों में धीर-धीरे तीर्थ यात्रियों की संख्या बढ़ रही है और पर्यटन व तीर्थाटन को गति मिल रही है।

25 जुलाई से प्रदेश से बाहर के तीर्थ यात्रियों के लिए सशर्त खोल दी गई है। जिसके बाद पिछले दो माह में 37182 ई-पास जारी किए गए हैं। 22 हजार तीर्थ यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के दर्शन कर चुके हैं।