देहरादून- उत्तराखंड पावर कारपोरेशन देने जा रहा युवाओं को सुनहरा मौका, जल्द होगी 105 पदों की भर्ती

Uttarakhand Power Corporation, प्रदेश भर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में जल्द ही सहायक अभियंता (एई) के रिक्त 105 पदों पर भर्ती की जाएगी। शासन द्वारा इन पदों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी गई है। ऊर्जा निगम इन पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिये भर्ती करेगा। बता
 | 
देहरादून- उत्तराखंड पावर कारपोरेशन देने जा रहा युवाओं को सुनहरा मौका, जल्द होगी 105 पदों की भर्ती

Uttarakhand Power Corporation, प्रदेश भर के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन में जल्द ही सहायक अभियंता (एई) के रिक्त 105 पदों पर भर्ती की जाएगी। शासन द्वारा इन पदों की भर्ती के लिए मंजूरी दे दी गई है। ऊर्जा निगम इन पदों पर लोक सेवा आयोग के जरिये भर्ती करेगा। बता दें कि यूपीसीएल में लंबे समय से जेई और एई के पद रिक्त हैं। प्रबंधन ने इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।

देहरादून- उत्तराखंड पावर कारपोरेशन देने जा रहा युवाओं को सुनहरा मौका, जल्द होगी 105 पदों की भर्ती

105 पदों पर होगी भर्ती

वही सूत्रों की माने तो शासन ने एई के 105 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है। इन पदों की भर्ती प्रक्रिया की कार्यदायी एजेंसी को लेकर मंथन किया गया। जिसके बाद ऊर्जा निगम प्रबंधन ने लोक सेवा आयोग से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न कराने का फैसला किया है। प्रबंधन ने लोक सेवा आयोग से भर्ती कराने के लिए अनुमति के लिए शासन को पत्र लिखा है। शासन की आयोग से भर्ती कराने की अनुमति मिलते ही भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।