देहरादून-यौन शोषण प्रकरण, विधायक महेश नेगी और पत्नी के खिलाफ अब हुई ये बड़ी कार्यवाही

देहरादून-यौन शोषण के आरोपी पर अब कोर्ट के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। विधायक नेगी पर दुष्कर्म और उनकी पत्नी पर धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश
 | 
देहरादून-यौन शोषण प्रकरण, विधायक महेश नेगी और पत्नी के खिलाफ अब हुई ये बड़ी कार्यवाही

देहरादून-यौन शोषण के आरोपी पर अब कोर्ट के आदेश पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। विधायक नेगी पर दुष्कर्म और उनकी पत्नी पर धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। 

इस मामले में नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाईं ने बताया कि महिला ने एसीजेएम पंचम कोर्ट शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि उसका मायका अल्मोड़ा जिले में है। विधायक नेगी ने उसका शारीरिक उत्पीड़न किया। विधायक से उसकी एक बेटी है। जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। अब कोर्ट के आदेश के बाद विधायक नेगी और उनकी पत्नी पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में कार्यवाही जारी है।