देहरादून- ऑनलाइन हुआ उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय, सीएम त्रिवेन्द्र ने की इन कार्यों की घोषणाएं

उत्तराखंड में 37 ऑफिसो को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़े जाने के बाद अब उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय भी ऑनलाइन होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यालय में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का शुभारंभ कर दिया है। प्रदेश में ई-ऑफिस के साथ ही ई-कैबिनेट और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को भी ई-विधानसभा बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने
 | 
देहरादून- ऑनलाइन हुआ उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय, सीएम त्रिवेन्द्र ने की इन कार्यों की घोषणाएं

उत्तराखंड में 37 ऑफिसो को ई-ऑफिस प्रणाली से जोड़े जाने के बाद अब उत्तराखंड वन विभाग मुख्यालय भी ऑनलाइन होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यालय में ई-ऑफिस कार्यप्रणाली का शुभारंभ कर दिया है। प्रदेश में ई-ऑफिस के साथ ही ई-कैबिनेट और ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को भी ई-विधानसभा बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने इस दौरान वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए ई-ऑफिस प्रणाली को जल्द ही जिला और क्षेत्रीय कार्यालयों में विस्तारित करने को कहा है। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यों में तेजी और पारदर्शिता लाने के लिए डिजिटल इंडिया की शुरुआत की हैं। सीएम की माने तो डिजिटल कार्यप्रणाली की ओर जितनी तेजी से प्रदेश बढ़ेगा, उतनी ही तेजी से जन समस्याओं का भी निदान होगा।

हरेला पर्व पर लगाये जाएंगे 1 करोड़ फलदार वृक्ष

इस अवसर पर उन्होंने चमोली और पिथौरागढ़ में भालुओं के लिए एक-एक रेस्क्यू सेंटर बनाने की घोषणा की है। इसके अलावा प्रदेश में बंदरों के लिए चार रेस्क्यू सेंटर बनाने का प्रस्ताव भी केंद्र सरकार को भेजा गया है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 2021 हरेला पर्व पर एक करोड़ फलदार वृक्ष लगाने का ऐलान किया है। इसके लिए वन विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये फलदार वृक्ष जंगलों में भी लगाए जाएंगे, जिससे जंगली जानवर आबादी वाले क्षेत्रों में कम आयें और जानवरों को आहार की उपलब्धता जंगलों में पूरी हो सके।