देहरादून- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में एकबार फिर से मौसम ने करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले कई इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ रात से ही बारिश होती रही। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के
 | 
देहरादून- उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में एकबार फिर से मौसम ने करवट बदली है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले कई इलाकों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं, राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में तेज गर्जना के साथ रात से ही बारिश होती रही। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।

सोमवार तक बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बने हुए हैं। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ ही ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ है। धनौल्टी की ऊंची पहाड़ियों पर भी हल्का हिमपात होने की सूचना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में सोमवार तक मौसम का मिजाज बदले रहने की संभावना जताई है। इसी के साथ तापमान में कमी और मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड के आसार हैं।