देहरादून- केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता, तो सीएम त्रिवेन्द्र ने कही ये बात

देहरादून- आज केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने द्वारा कृषि विकास के संबन्ध में हाल ही में किए गए प्रयासों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कृषि मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा
 | 
देहरादून- केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर ने की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता, तो सीएम त्रिवेन्द्र ने कही ये बात

देहरादून- आज केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने द्वारा कृषि विकास के संबन्ध में हाल ही में किए गए प्रयासों में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं कृषि मंत्रियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार द्वारा इसके लिए लगातार एक के बाद एक कदम उठाए जा रहे हैं। राज्य सरकारों ने भी इसमें महत्वपूर्ण योगदान दिया हैए जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य कृषि अवसंरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित करना है। कृषि अवसंरचनाओं के विकास में एक लाख करोड़ का यह पैकेज एक बड़ा कदम साबित होगा।

देहरादून- हरदा ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बताया बीरबल की खिचड़ी, बेरोजगारों के लिए इस दिन करेंगे उपवास

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम को गति देने के लिए राज्यों को एक सेमिनार का आयोजन करना चाहिए जिसमें कृषि अवसंरचनाओं के विकास और संभावनाओं पर चर्चा की जाए। एक सर्वेक्षण करा कर कृषि क्षेत्र में गैप्स ढूंढ कर उनके लिए योजनाएं बनायी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने 10 हजार फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन बनाने का लक्ष्य रखा है। 31 मार्च 2021 तक इसके लिए सभी राज्य अपने योजनाओं को उपलब्ध करा दिया जाए।

देहरादून-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को मिली नई कोठी, जानिये कैसे किया गृह प्रवेश

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने के लिए शुरू की गयी। आत्मनिर्भर कृषि योजना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने में यह योजना मील के पत्थर की भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा प्रत्येक जिले में दो-दो एफपीओ बनाए जाने हेतु दिए गए लक्ष्य को हम समय पूरा कर लेंगे। उन्होंने पर्वतीय राज्यों के लिए अलग से नीति बनाई जाने का सुझाव दिया। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में बेमौसमी फल-सब्जियों की अपार संभावना है। इनके उत्पादन में फोकस करके किसानों की आय को बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जड़ी-बूटियों की अत्यधिक संभावना है।

रानीखेत-बाराखाम जालली से अल्मोड़ा जा रही कार खाई में समाई, चार लोग थे सवार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों को तीन लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों को भी पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की कृषि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री परषोत्तम रूपाला, मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर सहित विभिन्न राज्यों के कृषि मंत्रियों ने भी अपने सुझाव दिए। इस दौरान बैठक में सचिव कृषि भारत सरकार संजय अग्रवाल, सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, हरबंस सिंह चुघ सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।