देहरादून-प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, ऊर्जा निगम में होगी 764 पदों पर भर्ती देखिये पूरी डिटेल

देहरादून-लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऊर्जा निगम में 764 पदों...
 | 
देहरादून-प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, ऊर्जा निगम में होगी 764 पदों पर भर्ती देखिये पूरी डिटेल

देहरादून-लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। ऊर्जा निगम में 764 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी दी है। मंजूरी मिलने के बाद सचिव ऊर्जा राधिका झा ने तीनों निगमों के एमडी को अपने स्तर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद लंबे समय से रोजगार की राह देख रहे प्रदेश के युवाओं को रोजगार की उम्मीद जगी है।

देहरादून-प्रदेश के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, ऊर्जा निगम में होगी 764 पदों पर भर्ती देखिये पूरी डिटेल

आदेश के बाद जल विद्युत निगम में 52 पद तकनीकी ग्रेड विद्युत, 39 पद तकनीकी ग्रेड यांत्रिक, एक पद प्रबंधक पर्यावरण, 10 पद एई विद्युत यांत्रिक, दस पद एई जनपद, एक पद पुर्नस्थापना एवं पुनर्वास अधिकारी, एक पद जियोलॉजिस्ट, 25 जेई विद्युत यांत्रिक, 25 जेई जनपद, 10 कार्यालय सहायक तृतीय समेत कुल 174 पदों पर भर्ती होगी।

इसके अलावा पिटकुल में दो सहायक लेखाधिकारी, एक कार्मिक अधिकारी, एक सहायक विधि अधिकारी, पांच जेई जनपद, दो सहायक लेखाकार, 10 कार्यालय सहायक तृतीय, चार कार्यालय सहायक तृतीय लेखा, 50 जेई विद्युत यांत्रिक, दो आशुलिपिक ग्रेड दो समेत कुल 77 पदों पर भर्ती होगी।वही ऊर्जा निगम में एक कंपनी सचिव, 100 जेई विद्युत यांत्रिक, दो जेई सिविल, पांच सहायक लेखाकार, 100 कार्यालय सहायक तृतीय, डाटा एंट्री ऑपरेटर, पांच मानचित्र प्रारूपकार, 300 तकनीकी ग्रेड विद्युत समेत कुल 513 पदों पर भर्ती होगी।