देहरादून-बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिये इस विभाग में 763 पदों को भरने के निर्देश

देहरादून-कोरोनाल काल के बाद प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। विगत दिनों ऊर्जा निगम में 764 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी देने के बाद साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के 763 रिक्त पदों को भरने के निर्देश मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिये है। जिसके बाद लंबे समय से रोजगार की
 | 
देहरादून-बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिये इस विभाग में 763 पदों को भरने के निर्देश

देहरादून-कोरोनाल काल के बाद प्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। विगत दिनों ऊर्जा निगम में 764 पदों पर भर्ती को वित्त विभाग ने मंजूरी देने के बाद साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के 763 रिक्त पदों को भरने के निर्देश मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिये है। जिसके बाद लंबे समय से रोजगार की राह देख रहे प्रदेश के युवाओं को रोजगार की उम्मीद जगी है।

देहरादून-बेरोजगारों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने दिये इस विभाग में 763 पदों को भरने के निर्देश

मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर राज्य में साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के 763 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उत्तराखण्ड प्रान्तीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के तहत साधारण ग्रेड चिकित्साधिकारियों के रिक्त पदों को भरने के लिए शासन द्वारा उत्तराखण्ड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड को अध्याचन भेजा गया है। बोर्ड से रिक्त 763 पदों पर सीधी भर्ती के लिए तत्काल विज्ञप्ति प्रकाशित कर चयन की कार्यवाही प्राथमिकता से करने की अपेक्षा की गई है। लंबे समय से बेरोजगार राज्य के युवाओं के लिए राहत भरी खबर है।