देहरादून-पारंपरिक परिधान में हुआ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत, ऐसे दिखी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

देहरादून- आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार में महामंडलेश्वरों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सुबह कुंभ नगरी हरिद्वार से द्रोण नगरी देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का
 | 
देहरादून-पारंपरिक परिधान में हुआ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत, ऐसे दिखी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

देहरादून- आज भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरिद्वार में महामंडलेश्वरों की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद सुबह कुंभ नगरी हरिद्वार से द्रोण नगरी देहरादून के लिए रवाना हुए। इस दौरान स्वागत कार्यक्रम की ऋषिकेश विधानसभा संयोजक महापौर अनीता ममगाईं के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया। उनपर पुष्प वर्षा भी की गई। रास्तेभर उनका जगह.जगह स्वागत हुआ। इस दौरान उत्तराखंडी संस्कृति की झलक देखने को भी मिली।

देहरादून-पारंपरिक परिधान में हुआ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा का स्वागत, ऐसे दिखी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

आज दस बजे सडक़ मार्ग से भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिद्वार से उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के लिए रवाना हुए। नेपाली फार्म में कार्यकर्ताओं के हजूम के बीच उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन से घंटों पूर्व तडक़े से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ नेपाली फर्म पर उमडऩी शुरु हो गई थी।

महापौर अनिता ममगाईं ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए कमर कस चुके हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का उत्तराखंड का दौरा मील का पत्थर साबित होगा। डोईवाला में पारंपरिक परिधान में उपस्थित महिलाओं ने भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए।