वरुण बडोला एक भारतीय अभिनेता हैं, जिन्हें टेलीविज़न पर उनकी भूमिकाओं के लिए जाना जाता है। वरुण बडोला का जन्म 7 जनवरी 1974 को उत्तराखंड के गढ़वाल में हुआ। बडोला ने अपना बचपन इलाहाबाद में बिताया जिसके बाद वह नई दिल्ली में रहे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से की। कॉलेज पूरा करने के बाद, उन्होंने अभिनेता बनने की राह पकड़ी और उसमें डट गए।
सफल नाटकों में ये शामिल
अपने रचनात्मक करियर की शुरुआत वरुण बडोला ने एक कॉस्टयूम कोऑर्डिनेटर के रूप में की। जिसके बाद लेखन और निर्देशन का आठ साल का अनुभव लिया। उनके कुछ सफल नाटकों में बन्ने आपनी बाट, कोषिश- एक आशा, देस में निकला होगा चांद, और अस्तित्वा… एक प्रेम कहानी शामिल हैं।