देहरादून- ये है 21वें नौसेनाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जोशी की उपलब्धियां, जाने क्यों अपने पद से दिया इस्तीफा

एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के 21 वें नौसेनाध्यक्ष थे। वे 31 अगस्त 2012 से 26 फ़रवरी 2014 तक इस पद पर रहे। देवेन्द्र कुमार जोशी का जन्म 4 जुलाई 1954 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ। उनकी पढ़ाई नैनीताल से हुई। 1 अप्रैल 1974 को उन्होंने भारतीय नौसेना के एक्जीक्यूटिव ब्रांच में कमीशन
 | 
देहरादून- ये है 21वें नौसेनाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जोशी की उपलब्धियां, जाने क्यों अपने पद से दिया इस्तीफा

एडमिरल देवेन्द्र कुमार जोशी भारत के 21 वें नौसेनाध्यक्ष थे। वे 31 अगस्त 2012 से 26 फ़रवरी 2014 तक इस पद पर रहे। देवेन्द्र कुमार जोशी का जन्म 4 जुलाई 1954 को उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में हुआ। उनकी पढ़ाई नैनीताल से हुई। 1 अप्रैल 1974 को उन्होंने भारतीय नौसेना के एक्‍जीक्‍यूटिव ब्रांच में कमीशन प्राप्त किया।

देहरादून- ये है 21वें नौसेनाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जोशी की उपलब्धियां, जाने क्यों अपने पद से दिया इस्तीफा

लगभग 38 वर्ष के अपने लंबे सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न कमान, कर्मचारी और निर्देशात्मक पदों पर हुई नियुक्ति के दौरान अपनी सेवाएँ दीं। उन्होंने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में 1996 से 1999 के दौरान रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएँ दी।

देहरादून- ये है 21वें नौसेनाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार जोशी की उपलब्धियां, जाने क्यों अपने पद से दिया इस्तीफा

26 फरवरी को दिया इस्तीफा

आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना व इससे पहले हुई कई सिलसिलेवार दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए उन्होनें 26 फरवरी 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। ऐसा करने वाले वे भारत के पहले नौसेनाध्यक्ष हैं। उनके बाद उप-प्रमुख वाइस एडमिरल रॉबिन धवन को कार्यवाहक नौसेनाध्यक्ष बनाया गया।