देहरादून- उत्तराखंड के इस वीर की इसलिए है भारतीय तटरक्षक बल में अलग पहचान, किये कई जरूरी कार्य

राजेंद्र सिंह भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक रह चुके है। उनका जन्म उत्तराखंड के गढ़वाल में 28 जून 1959 को हुआ। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने मसूरी से की और स्नातक की पढ़ाई देहरादून से पूरी की। राजेंद्र सिंह 29 दिसंबर 1980 को सहायक कमांडेंट के रूप में तटरक्षक बल में शामिल हुए। वह बल के
 | 
देहरादून- उत्तराखंड के इस वीर की इसलिए है भारतीय तटरक्षक बल में अलग पहचान, किये कई जरूरी कार्य

राजेंद्र सिंह भारतीय तटरक्षक बल के महानिदेशक रह चुके है। उनका जन्म उत्तराखंड के गढ़वाल में 28 जून 1959 को हुआ। अपनी स्कूली शिक्षा उन्होंने मसूरी से की और स्नातक की पढ़ाई देहरादून से पूरी की। राजेंद्र सिंह 29 दिसंबर 1980 को सहायक कमांडेंट के रूप में तटरक्षक बल में शामिल हुए। वह बल के उन चुनिंदा अधिकारियों में से एक हैं जिन्होंने बल के सभी जहाजों को सफलता पूर्वक कमांड किया।

देहरादून- उत्तराखंड के इस वीर की इसलिए है भारतीय तटरक्षक बल में अलग पहचान, किये कई जरूरी कार्य

अमरीकी तटरक्षक बल के साथ लिया प्रशिक्षण

महानिरीक्षक रहते हुए उन्होंने पूर्वी और पच्श्रिमी क्षेत्रों को सफलतापूर्वक कमांड किया। उन्होंने अमरीकी तटरक्षक बल के साथ प्रशिक्षण भी लिया। राजेंद्र सिंह ने संचालन, प्रशासन, मानव संसाधन और नीति, योजनाओं के क्षेत्रों सहित विभिन्न क्षमता और सेवा दोनों में कार्य किया है। राजेंद्र सिंह एनडीएमए में सदस्‍य के रूप में नियुक्‍ति से पूर्व भारतीय तटरक्षक संगठन में 29 फरवरी 2016 से 30 जून 2019 तक तैनात थे।