देहरादून-चोरों ने नहीं छोड़ा मंत्री का फार्महाउस, पढिय़े मंत्री के ससुराल से चोरी कैसे पार हुई हजारों मछलियां

देहरादून-उत्तराखंड के राज्य मंत्री के ससुराल से मछलियां चोरी हो गई। जिसके बाद मछली चोरी की घटना की चर्चा उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के गलियारों तक हो रही है। इससे पहले सपा सरकार के दौरान नेता आजम खान की भैंस चोरी होने की खबर जोरों पर थी। अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार
 | 
देहरादून-चोरों ने नहीं छोड़ा मंत्री का फार्महाउस, पढिय़े मंत्री के ससुराल से चोरी कैसे पार हुई हजारों मछलियां

देहरादून-उत्तराखंड के राज्य मंत्री के ससुराल से मछलियां चोरी हो गई। जिसके बाद मछली चोरी की घटना की चर्चा उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के गलियारों तक हो रही है। इससे पहले सपा सरकार के दौरान नेता आजम खान की भैंस चोरी होने की खबर जोरों पर थी। अब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है ऐसे उत्तराखंड की राज्य मंत्री रेखा आर्या की मछलियां चोरी हो गई। यहां एक या दो मछलियों की बात नहीं है बल्कि 30 हजार मछलियां चोरी हुई है। चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है अब पुलिस चोर की तलाश में जुटी है।

देहरादून-चोरों ने नहीं छोड़ा मंत्री का फार्महाउस, पढिय़े मंत्री के ससुराल से चोरी कैसे पार हुई हजारों मछलियां

 

देहरादून-(बड़ी खबर)-तो पहाड़ लौटेंगे सीएम त्रिवेन्द्र रावत, यहां खरीदी जमीन पढिय़े पूरी खबर

बता दें कि उत्तराखंड त्रिवेन्द्र सरकार में राज्य मंत्री रेखा आर्या का ससुराल यूपी के बरेली में है। जबकि वह सोमेश्वर विधानसभा की विधायक है। यूपी के इज्जत नगर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव के पास उनका एक फार्म हाउस है। जहां एक तालाब में मछली पालन होता है। साथ ही मुर्गी पालन भी किया जाता है। मंत्री के इस फार्म हाउस की देखरेख केयरटेकर मदनलाल साहू करता है। केयरटेकर का कहना है कि तालाब में 30 हजार मछलियां थीं जो अब उसमें नहीं है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

हल्द्वानी-पहाड़ और पक्षी प्रेमियों के लिए आया ये सुंदर गीत, सुनिये लोकगायक महेश कुमार का उड़ घिनौड़ी धार मा

इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धारा-380 के तहत पूर्व केयरटेकर विश्राम सिंह के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उस हर पहलू की जांच कर रही है जिससे पता लग सके कि मछलियां कैसे चोरी हुईं। उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के ससुराल से मछली चोरी होने की खबर चर्चाओं में है। सपा के समय आजम खान की भैंस चोरी हुई थी लेकिन इस बार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है, ऐसे में क्या पुलिस मछली चोर को पकड़ पायेंगी ये तो समय की बतायेगा।

हल्द्वानी-गलवान घाटी में झड़प में घायल उत्तराखंड का लाल शहीद, सैन्य सम्मान के साथ हुए अंतिम संस्कार