देहरादून-रातभर गायब थी किशोरी, सुबह आपबीती सुन कांप उठी मां-बाप की रूह

देहरादून-देवभूमि में अपराधों की बाढ़-सी आ गई है। ऐसा ही एक मामला रूडक़ी में देखने को मिला। यहां दो युवकों ने पहले किशोरी का अपहरण किया इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर उसे बंधक बनाये रखा। फिर बेसुध हालत में सिविल अस्पताल में छोडक़र फरार हो गये। घटना का पता तब चला जब
 | 
देहरादून-रातभर गायब थी किशोरी, सुबह आपबीती सुन कांप उठी मां-बाप की रूह

देहरादून-देवभूमि में अपराधों की बाढ़-सी आ गई है। ऐसा ही एक मामला रूडक़ी में देखने को मिला। यहां दो युवकों ने पहले किशोरी का अपहरण किया इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। रात भर उसे बंधक बनाये रखा। फिर बेसुध हालत में सिविल अस्पताल में छोडक़र फरार हो गये। घटना का पता तब चला जब डरी-सहमी किशोरी घर पहुंची और पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद किशोरी परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और दोनों के खिलाफ तहरीर दी। घटना के बाद पुलिस हरकत में आयी और दोनों युवकों की तलाश में जुट गई।

देहरादून-रातभर गायब थी किशोरी, सुबह आपबीती सुन कांप उठी मां-बाप की रूह

नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म

एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी का अपहरण कर लिया। बताया जा रहा है कि किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी का आरोप है कि गांव का ही एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा। इस दौरान किशोरी को उन्होंने नशीला पदार्थ सुंघा दिया वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों उसे बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह ले गये। यहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बेसुध हालत में दोनों सिविल अस्पताल में छोड़ गये। होश आने पर किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई।

बेहोशी की हालत में छोड़ गये अस्पताल के बाहर

घटना की जानकारी के बाद किशोरी के परिजन उस युवक के घर पहुंचे लेकिन तब तक युवक फरार हो गया। वही किशोरी के परिजनों का आरोप है कि युवक के परिजन समझौते का दबाव बना रहे है। लेकिन इससे किशोरी के परिजनों ने इनकार कर दिया और सोमवार को कोतवाली में तहरीर दी। किशोरी के बयान दर्ज कराये गये। इसके बाद किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई।