देहरादून-नये साल में देवभूमि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का पहला दौरा, अगले माह इस सम्मेलन में लेंगे भाग

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- आगामी लोकसभा चुनाव में मैदान मारने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। पिछले लोकसभा चुनाव के तरह इस बार भी भाजपा पांचों सीटों पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। इसे मजबूती देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी दो फरवरी को एक दिनी दौरे पर उत्तराखंड
 | 
देहरादून-नये साल में देवभूमि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का पहला दौरा, अगले माह इस सम्मेलन में लेंगे भाग

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- आगामी लोकसभा चुनाव में मैदान मारने के लिए भाजपा ने पूरी तैयारी कर ली है। पिछले लोकसभा चुनाव के तरह इस बार भी भाजपा पांचों सीटों पर अपना कब्जा जमाना चाहती है। इसे मजबूती देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आगामी दो फरवरी को एक दिनी दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दिन वह देहरादून में पार्टी के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य स्तरों से लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर फीडबैक लेंगे। शाह के दौरे को लेकर तैयारी शुरू हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। ऐसे में भाजपा ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना आरंभ कर दिया है। वही शाह की तैयारियों में किसी भी स्तर पर ढील न हो, इसके लिए प्रदेश में सरकार से लेकर पार्टी संगठन के पेच कसने को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह खुद राजधानी देहरादून पहुंच रहे हैं।

देहरादून-नये साल में देवभूमि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह का पहला दौरा, अगले माह इस सम्मेलन में लेंगे भाग

लोकसभा चुनाव पर रहेगा फोकस

बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो फरवरी को देहरादून में त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। त्रिशक्ति, यानी बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष और बूथ लेवल एजेंट। भाजपा का फोकस पूरी तरह बूथ स्तर तक चुनावी प्रबंधन पर है। भाजपा अपनी रणनीति में जुट गई है। वही शाह ने भी चुनावी तैयारियों के क्रम में पहले बूथ मैनेजमेंट से जुड़े कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को ही तवज्जो दी है। वही पिछले वर्ष जून में अपने एक दिनी दौरे के दौरान भी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों के प्रदर्शन को दोहराने के लिए अपने वोट बैंक को सहेजने की हिदायत दी थी।