देहरादून- हल्द्वानी की बहू ने फिर बढ़ाया देवभूमि का मान, मिला श्री नारी सम्मान अवार्ड

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- एक बार फिर हल्द्वानी की बहू अनु नागर से देवभूमि का मान बढय़ा है। इससे पहले भी सौंदर्य प्रतियोगिता में अनु नागर कई अवार्ड जीत चुकी है। अब बीते दिनों मशहूर सिने स्टार स्व. श्रीदेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर देहरादून में ऐएम फिल्म प्रोडक्शन द्वारा अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम
 | 
देहरादून- हल्द्वानी की बहू ने फिर बढ़ाया देवभूमि का मान, मिला श्री नारी सम्मान अवार्ड

देहरादून-न्यूज टुडे नेटवर्क- एक बार फिर हल्द्वानी की बहू अनु नागर से देवभूमि का मान बढय़ा है। इससे पहले भी सौंदर्य प्रतियोगिता में अनु नागर कई अवार्ड जीत चुकी है। अब बीते दिनों मशहूर सिने स्टार स्व. श्रीदेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर देहरादून में ऐएम फिल्म प्रोडक्शन द्वारा अवार्ड कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रथम श्री नारी सम्मान समारोह में हल्द्वानी की अनु नागर को वैवाहिक महिलाओं के प्रेरणा स्रोत बनने के लिए तथा सौंदर्य प्रतियोगिता में देश-विदेश में उत्तराखंड का नाम रोशन करने और महिलाओं को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करने के लिए सिने स्टार श्री देवी की स्म्रति में प्रथम श्री नारी सम्मान के लिए सम्मानित किया गया।

देहरादून- हल्द्वानी की बहू ने फिर बढ़ाया देवभूमि का मान, मिला श्री नारी सम्मान अवार्ड

देशभर की 21 महिलाओं को मिला सम्मान

इस मौके पर अनु नागर ने बताया कि अवार्ड फंक्शन पूरे देशभर के अलग-अलग प्रदेशों की 21 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। जिसमे दिल्ली, मुम्बई, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुरुग्राम, असम आदि की महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तराखंड मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग भृगुवंशी, विधायक खजान दास, देहरादून मेयर सुशील उनियाल गामा, राज्य बाल अधिकार आयोग की अध्यक्ष उषा नेगी के अलावा आयोजक व प्रोडक्शन हाउस के आर्यन मिश्रा, संदीप रॉय, राकेश रोशन, डॉ. तनुश्री, ज्योति गोयल, हिमांशु पुंडीर, पूनम सिंदे, रिया कोहली आदि मौजूद थे।