देहरादून-टिहरी हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम त्रिवेन्द्र ने जताया दुख

Dehradun news- आज सुबह टिहरी में हुए कार एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो परिवारों में कोहराम मच गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान
 | 
देहरादून-टिहरी हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम त्रिवेन्द्र ने जताया दुख

Dehradun news- आज सुबह टिहरी में हुए कार एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दो परिवारों में कोहराम मच गया। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वाहन दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने के साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की ईश्वर से कामना की है।

देहरादून-टिहरी हादसे में मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 2-2 लाख, सीएम त्रिवेन्द्र ने जताया दुख
मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रूपये व गम्भीर घायलों को 50-50 हजार रूपये की सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दिए जाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने वाहन दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिए हैं।

बता दें कि सुबह करीब 7 बजे एक स्वीफ्ट कार संख्या यूके07-एबी6429 राजधानी देहरादून से लाखामंडल की ओर जा रही थी। अचानक नैनबाग थीलाशो पुल के पास कार अनियंत्रित हो गई और यमुना नदी में गिर गई। इस दौरान अचानक हुए हादसे में 5 लोागों ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दो लोग गंंभीररूप से घायल हो गये। बताया जा रहा है कि कार में सात लोग सवार थे। हादसे में बाबूराम गौड़ पुत्र स्व. बुद्धि राम निवासी लाखामंडल, दर्शनी देवी पत्‍नी बाबूराम गौड़, हैप्पी गौड़ पुत्र बाबूराम गौड़, रीना पत्‍नी तिलकराम निवासी, शानू पुत्री तिलकराम निवासी लाखामंडल डेढ़ वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बबीता पत्‍नी विशंबर निवासी लाखामंडल और अंकुश गौड़ पुत्र महिमानंद गौड़ निवासी लाखामंडल घायल हो गये।