देहरादून- राज्य संपत्ति विभाग ने इन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को भेजा नोटिस, जानिये क्या है अब नया मामला

Dehradun news- एक बार फिर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चाओं में है। पिछली बार आवास किराये को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों की खूब चर्चाएं थी। लेकिन राज्य सरकार ने 1 मार्च 2019 तक इन सुविधाओं को निशुल्क करने का अध्यादेश लेकर आई। इस अध्यादेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अब राज्य संपत्ति
 | 
देहरादून- राज्य संपत्ति विभाग ने इन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को भेजा नोटिस, जानिये क्या है अब नया मामला

Dehradun news- एक बार फिर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चर्चाओं में है। पिछली बार आवास किराये को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों की खूब चर्चाएं थी। लेकिन राज्य सरकार ने 1 मार्च 2019 तक इन सुविधाओं को निशुल्क करने का अध्यादेश लेकर आई। इस अध्यादेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। अब राज्य संपत्ति विभाग ने तीन पूर्व मुख्यमंत्रिों को वसूली के नोटिस भेजे है।

देहरादून- राज्य संपत्ति विभाग ने इन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को भेजा नोटिस, जानिये क्या है अब नया मामला

बताया जा रहा है कि अध्याादेश में पानी और बिजली के बकाए पर कुछ नहीं कहा गया है। जिसे देखते हुए संपत्ति विभाग ने तीनों पूर्व मुख्यमंत्रियों को यह नोटिस भेजे हैं। इन तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों भगत सिंह कोश्यारी, डा. रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा के नाम शामिल है। जिन्हे पानी और बिजली का बकाया चुकाने के लिए नोटिस भेजा है। जबकि पूर्व मुख्यमंत्री मेजर भुवन चन्द्र खंडूरी ने अपना पानी और बिजली का बकाया बिल चुकाया है। सबसे ज्यादा भगत सिंह कोश्यारी पर 11 लाख, रमेश पोखरियाल निशंक पर 4 लाख और विजय बहुगुणा पर करीब 3.5 लाख बकाया है।